फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Birthday BJYM 2000 km bike rally from Kashi to Vadnagar suggestions sought from citizens

पीएम मोदी का जन्मदिन: काशी से वडनगर तक भाजयुमो की 2000 किमी बाइक यात्रा, नागरिकों से लिए जाएंगे सुझाव

Mon, 07 Sep 2026 07:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 07 Sep 2026 07:25 PM IST
सार

वाराणसी से वडनगर तक भाजयुमो की 2000 किलोमीटर बाइक यात्रा 17 सितंबर से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशी से रवाना होने वाले युवा बाइकर्स 20 दिन में 10 राज्यों से गुजरेंगे। यात्रा यूपी के 42 जिलों के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर वडनगर पहुंचेगी। यहां शर्मिष्ठा तालाब और नौ नदियों के जल से श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक होगा। यात्रा के दौरान नागरिकों से सुझाव भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi Birthday BJYM 2000 km bike rally from Kashi to Vadnagar suggestions sought from citizens
सांसद वीडी शर्मा को सम्मानित करते अशोक चौरसिया। - फोटो : Varanasi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) काशी से गुजरात के वडनगर तक विशाल सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकालेगी। यात्रा  20 दिन चलेगी जो दस राज्यों से होकर गुजरेगी। 2000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वडनगर के शर्मिष्ठा तालाब और नौ नदियों के जल से श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक होगा। यात्रा का समापन 7 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर में समाप्त होगी। 

विज्ञापन


यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में भाजयुमो की प्रदेश कार्यशाला हुई। राष्ट्रीय संयोजक और सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मोदी के जन्मस्थान वडनगर और कर्मभूमि काशी से यात्राएं निकाली जाएंगी। 

विज्ञापन

कुल 20 बाइक यात्राएं प्रस्तावित हैं। इनमें 10 यात्राएं वडनगर और 10 यात्राएं काशी से शुरू होंगी। प्रत्येक टोली में 25 बाइक सवार होंगे। हर बाइक पर दो लोग सवार रहेंगे। प्रतिदिन लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा का उद्देश्य रास्ते में लोगों से संवाद करना और उन्हें सेवा, राष्ट्र निर्माण का संदेश देना है। 25 यात्रियों की ओर से रोजाना एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे। स्वच्छता, टीबी मुक्त भारत और कुपोषण जैसे विषयों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।  

इतिहास में पहली बार बनी योजना: सांसद वीडी शर्मा ने बताया कि यात्रा उत्तर प्रदेश के 46 जिलों, मध्य प्रदेश के 55 जिलों और राजस्थान के सभी 42 जिलों से होकर गुजरेगी। इसके माध्यम से जन सेवा ही प्रभु सेवा के विचार को गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास होगा। 

सात अक्तूबर 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 7 अक्तूबर 2026 को उनके सार्वजनिक शासन के 25 वर्ष पूरे होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक दिलीप पटेल ने कहा कि बाइक यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा के इतिहास में इतनी बड़ी बाइक यात्रा की योजना पहले कभी नहीं बनी है। 

हर जिले में तीन-चार कार्यक्रम, एलईडी पर दिखाई जाएगी फिल्म
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बाइक यात्रा का पूरा आयोजन और संयोजन भाजयुमो करेगा। प्रतिदिन 100 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रत्येक जिले में तीन-चार कार्यक्रम होंगे। बाइक टोली के स्थानीय स्तर पर पहुंचने पर पहला कार्यक्रम स्वागत का होगा। इसके बाद एलईडी स्क्रीन पर करीब 15 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष अशोक चौरसिया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवावीर भदौरिया, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मोर्या, बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, शाहजहांपुर से मोहित श्रीवास्तव, शाश्वत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed