फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi announce that passport and visa service make very easy

आने वालों को आसान वीजा, जाने वालों को ई-पासपोर्ट की सौगात, पीबीडी में पीएम ने कीं कई घोषणाएं

Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
PM modi announce that passport and visa service make very easy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
दुनिया में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिए भारतीय विदेशी नागरिकता (ओसीआई) कार्ड तथा वीजा प्रक्रिया को आसान किया जाएगा। उनके लिए प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना की भी शुरुआत की गई है। सरकार जल्द ही चिप बेस्ड ई-पासपोर्ट जारी करेगी। ये घोषणाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन समारोह में कहीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बताया कि प्रवासियों की सुरक्षा के लिए दुनियाभर में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावासों को पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट से जोड़ा रहा है। इससे एक केंद्रीयकृत व्यवस्था तैयार हो जाएगी। अर्थव्यवस्था के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रवासियों के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए लिए प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना की भी शुरूआत की गई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कई देशों की अगुवाई की स्थिति में है। इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आईएसए) के मंच पर भारत दुनिया को वन वर्ल्ड, वन सन, वन ग्रिड की तरफ ले जा रहा है। इसके तहत भारत की समस्याओं का ऐसा समाधान तैयार किया जा रहा, जिससे दूसरे देशों की मुश्किलें भी हल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत लोकल सोल्युशन ग्लोबल एप्लीकेशन के प्रयास पर काम रहा है। दुनिया हमारी बात और सुझाव को गंभीरता से सुन रही। पर्यावरण की सुरक्षा और विश्व की प्रगति में भारत के योगदान को दुनिया स्वीकार कर रही है।

प्रवासियों का भारत से नाता जोड़ते हुए कहा, दुनिया भर के देशों में प्रवासी नेतृत्व की भूमिका में हैं और मॉरिशस, पुर्तगाल, त्रिनिदाद, टोबेगो और आयरलैंड जैसे कई देशों को भारत की जड़ों से जुड़े सक्षम लोगों का नेतृत्व मिला है। भारत सबसे बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्टम है और दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम आयुष्मान भारत भी चला रहे हैं।

देश का युवा मेक इन इंडिया के तहत रिकार्ड स्तर पर मोबाइल, कार, बस, ट्रक, ट्रेन बना रहा है और खेत में रिकार्ड अन्न उत्पादन भी कर रहा है। पीएम मोदी ने प्रवासियों को नए भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान का आह्वान किया और कहा, बदलते भारत में अनुसंधान एवं विकास और शोध में भूमिका निभा सकते हैं।

इसके तहत भारत के स्टार्टअप और एनआरआई मेंटर को एक प्लेटफार्म पर लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, प्रवासियों को रक्षा उपकरणों के उत्पादन में प्रभावी भूमिका निभाएं। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने स्टेडियम में लगीं विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और बुनकरों तथा शिल्पियों को सम्मानित किया। साथ ही भारत को जानो क्विज के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। 

मॉरिशस आयुष अस्पताल और भोजपुरी महोत्सव कराएंगे जुगनाथ

PM modi announce that passport and visa service make very easy
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ - फोटो : amar ujala
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति पर आधारित आयुष अस्पताल अपने देश में खोलने और भोजपुरी महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की। इसके बाद भारत और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय समझौते में व्यापार और निवेश को बढ़ाने के साथ ही सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में चर्चा भी हुई।

प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि जुगनाथ ने मॉरिशस को भारत का छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा, हम संस्कृति की गोद में हैं और गंगा का आशीर्वाद लेकर अपने देश जाएंगे। भारत और फ्रांस के बीच सोलर प्लांट समझौता एतिहासिक है। उन्होंने कहा, हरियाणा सरकार के साथ मॉरिशस में गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे भारतीय परंपरा को विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed