फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi and CM Yogi controversial posters put up in city Varanasi

वाराणसी: शहर में लगे पीएम मोदी और सीएम योगी के विवादित पोस्टर, मचा हड़कंप

Tue, 06 Jul 2021 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 02:20 PM IST
सार

विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष ने ये पोस्टर लगवाए। पुलिस को सूचना मिलते ही यह पोस्टर दीवारों से हटा दिए गए। साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
PM Modi and CM Yogi controversial posters put up in city Varanasi
पुलिस ने हटाए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवादित पोस्टर चस्पा किए जाने से हड़कंप मच गया है। साथ ही पोस्टर में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक भी दिख रहे हैं। यह पोस्टर शहर के बीएचयू गेट, लंका मार्किट, रविन्द्रपुरी, अस्सी, रथयात्रा चौराहे पर लगे दिखे।

विज्ञापन


जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस सक्रिय हुई। जल्दी ही सभी जगह के विवादित पोस्टर हटा दिए गए। 

अरुण पाठक ने अपने सोशल मीडिया वाल पर भी पोस्टरों का वीडियो वायरल किया। मामले की जानकारी होने के बाद भेलुपुर और लंका पुलिस ने पोस्टर को हटवा दिया। बीते शुक्रवार को सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज क्षेत्र में पोस्टर चस्पा किए गए थे। जिसके बाद सुफियान खान की तहरीर पर सिगरा थाने में अरुण पाठक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पूर्व में भी कथित नेपाली युवक का सर मुड़वाने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
साल 2020 में अस्सी घाट पर एक नेपाली युवक का सर मुड़वाकर उससे जय श्रीराम का उद्घोष करवा कर नेपाल और चीन विरोधी नारेबाजी करवाई थी। इसके बाद भेलुपुर थाना में अरुण पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि अरुण की गिफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed