{"_id":"580e6c1c4f1c1b2f77bc2e71","slug":"pm-in-varanasi-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाजन तय करते रहे सपा का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाजन तय करते रहे सपा का भविष्य
कौशल किशोर, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
sp family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच केंद्र सरकार के कामकाज और भाजपा की रणनीति-राजनीति से ज्यादा चर्चा लखनऊ में चल रहे सपा के संग्राम की हुई। भाजपा नेताओं से लेकर दूरदराज से पहुंचे आम लोगों के बीच मुलायम सिंह-शिवपाल-अखिलेश के बनते-बिगड़ते सियासी रिश्तों और प्रदेश सरकार के भविष्य पर अटकलें लगाई जाती रहीं। हालांकि ज्यादातर भाजपाजन सपा के झगड़े को विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिहाज से शगुन मान रहे हैं। कुछ ने तो दावा कर दिया, अब हम नंबर एक हो गए हैं...।
पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का प्रत्यक्षदर्शी बनने आए लोग 12 बजे से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। प्रधानमंत्री डीरेका शाम को 3.55 बजे पहुंचे। इस बीच में कार्यक्रम स्थल पर मनोरंजन के लिए सांसद एवं गायक, अभिनेता मनोज तिवारी अपनी आशु गायिकी से समां बांधे रहे।
मंच पर भी सरकार की योजनाओं का एलईडी स्क्रीन पर प्रचार चल रहा था, लेकिन कार्यक्रम में आ रहे और वहां बैठे लोगों में प्रदेश की अखिलेश सरकार तथा सपा के भविष्य पर बातचीत हो रही थी। यहां तक कि डीरेका के अंदर और बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं अफसरों के बीच भी लखनऊ की नवीनतम जानकारी हासिल करने की इच्छा दिख रही थी।