फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM expressed grief over the demise of former BHU Dean Professor Kaushal Mishra, sent a message to his wife

Varanasi: पीएम ने बीएचयू के पूर्व डीन प्रोफेसर कौशल मिश्रा के निधन पर जताया दु:ख, पत्नी के नाम भेजा संदेश

Sat, 12 Oct 2024 06:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2024 06:59 PM IST
सार

बीएचयू के पूर्व डीन और काशी के अड़ीबाज प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र के निधन पर देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद ने दु:ख जताया है और घर पर पत्र भेजकर संवेदना प्रकट की है। काशी को जीने वाले कौशल भले ही आज हम सबके बीच नहीं रहे लेकिन उनके योगदान को आज हर कोई याद कर रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
PM expressed grief over the demise of former BHU Dean Professor Kaushal Mishra, sent a message to his wife
प्रो. केके मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीएचयू में सोशल साइंस के पूर्व डीन प्रो. कौशल किशोर मिश्र के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है। मोदी ने प्रो. मिश्रा की पत्नी के नाम एक पत्र भी जारी किया है। अब ये लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को बीएचयू में 67 साल की उम्र में प्रोफेसर का निधन हो गया था। वे कई दिनों से सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती थे। नगवा स्थित उनके घर से लेकर हरिश्चंद्र घाट तक प्रबुद्ध और अस्सी के अड़ीबाजों की भीड़ थी। 
विज्ञापन


प्रो. मिश्रा के निधन के दो दिन बाद पीएम मोदी ने लिखा, कौशल किशोर मिश्रा के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

PM expressed grief over the demise of former BHU Dean Professor Kaushal Mishra, sent a message to his wife
बीएचयू के पूर्व डीन के निधन के बाद पीएम ने पत्र जारी कर संवेदना व्यक्त की - फोटो : Amar Ujala

शेक पत्र में लिखा कि मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कौशल किशोर मिश्रा जी ने सार्वजनिक जीवन में सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वह एक प्रबुद्ध विचारक थे जिनकी धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़ थी।

लिखा है कि एक कुशल शिक्षक के रूप में उन्होंने अनेक युवाओं का मार्गदर्शन किया। उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

कौशल किशोर मिश्रा के निधन से आपके जीवन में आए सूनेपन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आज वह सशरीर हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षाएं और जीवन मूल्य परिवार के साथ बने रहेंगे।

ईश्वर आपके परिवार व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का धैर्य और साहस प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed