{"_id":"661cd22bdae9e2b1290ffa98","slug":"players-took-part-in-selection-trials-of-athletics-competition-in-varanasi-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 300 प्रतियोगियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 300 प्रतियोगियों ने किया प्रतिभाग
Mon, 15 Apr 2024 12:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:37 PM IST
सार
कानपूर और गाजियाबाद में खेली जाने वाली प्रतियोगिता में वाराणसी जिले की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित हुआ।
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कानपूर और गाजियाबाद में खेली जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सोमवार सुबह लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
वाराणसी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में वाराणसी जिले की टीम प्रतिभाग करेगी। इसमें करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि लालपुर स्टेडियम में दौड़, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, शॉटपूट, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रीपल जंप, स्टीपल चेज, वाक रेस की प्रतियोगिता का चयन ट्रालय होगा। एथलेटिक्स में दौड़ की प्रतियोगिता 19 अप्रैल को कानपुर में जबकि पोलवाल्ट, हाई जंप आदि की प्रतियोगित 20 अप्रैल को गाजियाबाद में खेली जाएगी।