फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players shine with gold due to their excellent performance in sports

Varanasi News: खेलों में उम्दा प्रदर्शन से सोने से दमके खिलाड़ी

Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Players shine with gold due to their excellent performance in sports
वर्ष 2024 अपनी उपलब्धियों के लिए स्मरणीय रहेगा। खेल जगत में खूब मेडल और पुरस्कार बरसे। सूर्य कुमार यादव ने जहां क्रिकेट में गाजीपुर को पहचान दिलाई, वही हॉकी में ललित उपाध्याय के बाद राजकुमार पाल और उत्तम सिंह ने। इस वर्ष मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर ने भी नई ऊंचाइयों को छुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से मेघबरन सिंह स्टेडियम में एक अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इसकी लागत 4.87 करोड़ रुपये है। इस स्टेडियम से निकले हॉकी इंडिया लीग में करमपुर के ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, पवन राजभर, चंदन यादव, और आशु मौर्या का चयन विभिन्न टीमों में हुआ। 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 में करमपुर के 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सिल्वर मेडल हासिल किया। इनमें अंकित प्रजापति, अजीत यादव, आशु मौर्या, राहुल राजभर, त्रिलोकी बेनबंशी, विशाल पांडेय, आनंद राजभर शामिल रहे। सब जूनियर नेशनल स्वर्ण पदक 2024 में स्टेडियम के चार खिलाड़ियों ने सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीते, जिनमें राघवेंद्र सिंह चौहान, आर पाल, अजय गौड़, प्रह्लाद राजभर शामिल रहे। करमपुर के अजीत यादव, राहुल राजभर, शिवम सिंह, और आशु मौर्या ने जूनियर इंडिया असेसमेंट कैंप में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सुल्तान ऑफ जोहोर कप में करमपुर के खिलाड़ी चंदन यादव ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अविस्मरणीय कैच पकड़ा था सूर्य कुमार ने : भारतीय टीम ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता। इस टीम का हिस्सा जनपद के हथौड़ा गांव के रहने वाले सूर्य कुमार यादव भी रहे। फाइनल में उन्होंने ऐसा उम्दा कैच पकड़ा जिसने मैच को भारत के हक में निर्णायक दिशा दे दी। इस तरह का कैच आज तक किसी खिलाड़ी ने नहीं पकड़ा था। इसके बाद सूर्य कुमार भारतीय टी -20 टीम के कप्तान बने। उनके नेतृत्व में भारत ने देश में ही नहीं, विदेशी सरजमीं पर भी टी-20 सीरीज जीता। इसी तरह शहर के पुलिस लाइन में आयोजित 25वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब भी गाजीपुर ने जीता। गाजीपुर टीम ने कलीम अख्तर के हरफनमौला खेल की बदौलत 8 विकेट से वाराणसी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष यादव ने कुश्ती में दिया गोल्ड तो लक्ष्मी ने ब्रांज : जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता 2024 में रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी ईशोपुर रामपुर की महिला पहलवान निवास लक्ष्मी यादव ने 76 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके पहले आगरा में हुई सब जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में इस एकेडमी के पहलवान आशुतोष यादव ने 110 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। अंकुर यादव और विपुल यादव ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था।
राजकुमार को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, उत्तम ने भी बढ़ाया मान : मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के दो खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को हॉकी में कांस्य पदक दिलाया। जिन्हें सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेडियम आए और ललित उपाध्याय की तरह राजकुमार पाल को भी डिप्टी एसपी बनाने की घोेषणा की। इसके बाद लखनऊ में भी सम्मानित किया। हाल ही में राजकुमार पाल का चयन अर्जुन पुरस्कार के लिए हुआ है। राजकुमार पाल और उत्तम सिंह ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में स्वर्ण पदक जीता था।

इन्होंने भी बढ़ाया जनपद का मान
राष्ट्रीय तीरंदाजी में गुजरात में 9 से 17 नवंबर के बीच हुई प्रतियोगिता में शैलेंद्र, विकाश कुशवाहा, विशाल यादव, रोहित कुमार ने निशाना साधकर जिले का मान बढ़ाया। ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषिता राय, हर्ष सिंह ने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, खुशी मोदनवाल ने कांस्य, विशाल यादव ने जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और स्वप्निल सिंह ने कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। बॉक्सिंग में साधना राजभर ने सब जूनियर विद्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत, विष्णु पाल एलीट नेशनल खेलो इंडिया में कास्य, सुनील यादव ने आरईसी नेशनल खेलो इंडिया में कांस्य इप्शिता विक्रम सिंह ने सीनियर महिला नेशनल प्रतियोगिता में रजत, अरविंद कुमार ने जूनियर आरईसी टैलेंट हंट नेशनल काश्य, अमृत गुप्ता जूनियर राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। सब जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में अदिति यादव, अन्नु पांडेय ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर नेशनल खो खो प्रतियोगिता में अन्नु पांडेय, नीतू गोंड ने मेडल पर कब्जा जमाया। कुश्ती में फ्रीडम यादव, अनुज यादव सौरभ कुमार, अश्वनी यादव ने नाम कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed