{"_id":"6a8ecd57b3c7bba1a90f1a4e","slug":"players-created-history-with-their-performance-at-regional-handball-competition-in-varanasi-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रादेशिक हैंडबॉल: सभी छह वर्गों में हम ही चैंपियन, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से रचा नया इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रादेशिक हैंडबॉल: सभी छह वर्गों में हम ही चैंपियन, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से रचा नया इतिहास
Wed, 26 Aug 2026 04:56 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:56 PM IST
सार
70वीं प्रादेशिक माध्यमिक स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से नया इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
70वीं प्रादेशिक माध्यमिक स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से नया इतिहास रच दिया। मंगलवार को हुए फाइनल में विकास इंटर कॉलेज की मेजबानी में वाराणसी मंडल सभी छह वर्ग की ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
भारी बारिश होने से लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में फाइनल नहीं हो सके। बालक-बालिका वर्ग के सभी फाइनल परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में कराए गए। वाराणसी मंडल की टीम ने बालक और बालिका वर्ग के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर के सभी छह वर्गों की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के 82 टीमों ने भाग लिया। इनके बीच कुल 163 मुकाबले खेले गए और खिलाड़ियों ने कुल 2860 गोल किए। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 15-7 गोल से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-14 बालक वर्ग में भी वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 6-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 10-4 गोल से शिकस्त देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वाराणसी की ओर से रितिका पटेल और सेजल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 10-8 के रोमांचक मुकाबले में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 6-4 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 5-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वाराणसी मंडल के तीनों टीम के कोच प्रवीण कुमार थे। समापन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी।