{"_id":"5d17437a8ebc3e3cca07af23","slug":"plastic-glass-manufacturing-factory-caught-by-police-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में प्लास्टिक गिलास बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी, 8 महिलाओं समेत एक व्यक्ति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में प्लास्टिक गिलास बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी, 8 महिलाओं समेत एक व्यक्ति हिरासत में
Sat, 29 Jun 2019 04:24 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में छापेमारी करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्लास्टिक गिलास बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी कर के 8 महिलाओं समेत एक व्यक्ति को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव स्थित काशी राम आवास के समीप संचालित प्लास्टिक गिलास बनाने की फैक्टरी को सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की टीम ने पकड़ा। यह छापेमारी सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार दोपहर में की।
विज्ञापन
इसके साथ ही मौके पर काम कर रही आठ महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में प्लास्टिक के तैयार गिलास के साथ अन्य रॉ मैटेरियल भी मिले है।
विज्ञापन
Trending Videos
फैक्ट्री को सील करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पकड़े गए लोगों को पुलिस हेरासत में लेकर पूछताछ और फैक्ट्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ईओ नगर पालिका संजय मिश्रा मौजूद रहे।