फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plastic bottles will no longer be seen at Manduwadih station

वाराणसी: मंडुवाडीह स्टेशन पर अब नहीं दिखेंगी प्लास्टिक की बोतलें

Sat, 03 Oct 2020 08:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Plastic bottles will no longer be seen at Manduwadih station
वैन को दिखाई गई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर में अब पानी व कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक की बोतलें आदि कचरा नहीं दिखेगा। हर रोज इन प्लास्टिक बोतलों सहित कूड़ा कचरा को सामाजिक संस्था रोटरी क्लब उदय द्वारा रिसाइकिल किया जाएगा। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में संस्था ने मंडुवाडीह स्टेशन पर रोट्रैक्ट प्लास्टिक रिसाईकलर वैन भी लगा दिया है।

विज्ञापन


यह वैन रोजाना स्टेशन से निकलने वाले प्लास्टिक कचरा को वेस्ट प्लांट तक पहुंचाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम वीके पंजियार ने कहा कि स्टेशन की स्वच्छता हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस रिसाईकल वैन के जरिए स्वच्छता  और बेहतर होगा। यही नहीं, साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्टेशन के यात्री हाल में बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंडुवाडीह स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रमुख ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस, झांसी, एमपी ग्वालियर के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों का इस कोरोना काल में संचालन हो रहा है। पिछले माह ही मंडुवाडीह स्टेशन का नामकरण बनारस कर दिया गया है। बीएसबीएस कोड भी जनरेट हो गया है। जिसका शुभारंभ होना है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि स्वच्छता को लेकर आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा में मंडुवाडीह स्टेशन की सफाई व्यवस्था को पूरे मंडल में बी श्रेणी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed