फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pitrapaksh in varanasi

सप्तमी तिथि पर पितरों का त्रिपिंडी और तर्पण से पूर्ण किया श्राद्ध कर्म

Thu, 10 Sep 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
pitrapaksh in varanasi
पितृपक्ष की सप्तमी पर पूर्वजों के श्राद्ध और तर्पण का सिलसिला जारी है। पितरों को प्रसन्न करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए सप्तमी तिथि पर सुबह से ही पिशाच मोचन और गंगा के तट पर तर्पण करने वालों की भीड़ लगी रही। बुधवार को सप्तमी की तिथि को देह त्याग करने वालों का नेमियों ने श्रद्धा के साथ तर्पण किया।
विज्ञापन

विधिपूर्वक पूजन संपन्न करने के बाद पूर्वजों से उन्नति का आशीर्वाद लिया। घरों में भी सप्तमी की तिथि को पूजन संपन्न हुआ। पितरों का स्मरण कर पूर्वजों से गलती के लिए क्षमा मांगी और परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। पितरों के लिए तैयार किए गए भोजन से चार ग्रास निकाल कर एक ग्रास गाय, दूसरा कुत्ता, तीसरा कौवे और चौथा ग्रास अतिथि या मान पक्ष के सामने रखा गया। पूजा संपन्न करने के बाद ब्राह्मण को दान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed