फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pipe Businessman murder people angry and protest to close shops In Varanasi

पाइप व्यवसायी की हत्या से आक्रोशित व्यापारी सड़क पर उतरे, दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jul 2019 05:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 23 Jul 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Pipe Businessman murder people angry and protest to close shops In Varanasi
सड़क पर उतरे व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीती रात एक पाइप व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखी हैं।

विज्ञापन


पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता का शव बीएचयू के मोर्चरी से परिजन ले गए। पहड़िया चौराहे पर व्यापारी सड़क जाम कर के प्रदर्शन कर रहे हैं। सारनाथ के पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में सोमवार रात पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता (38) की घर के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद करीब पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। .32 बोर की पिस्टल से हत्या की गई है। कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की अकथा तिराहे के समीप बनारस पाइप एजेंसी के नाम से दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pipe Businessman murder people angry and protest to close shops In Varanasi
धर्मेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

9:30 बजे दुकान बंद करा कर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से धर्मेंद्र पहड़िया चौराहे से घर की ओर बढ़े। घर के सामने उन्होंने बुलेट खड़ी की तभी पीछे से तीन बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर तीन गोली मारीं जो उनके सीने और गले में लगीं।

धर्मेंद्र को आनन-फानन में परिजन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने धर्मेंद्र की रोजाना की गतिविधियों की रेकी की। इसके बाद दुकान से ही उनका पीछा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed