फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   48th G7 summit 2022 Banaras Gulabi Meenakari Craft will be in white house PM Modi will hand over caffling to President of America

G7 Summit 2022: व्हाइट हाउस में सजेगी काशी की गुलाबी मीनाकारी, पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति को सौंपेंगे कॅफलिंग

Mon, 27 Jun 2022 10:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2022 10:33 AM IST
सार

काशी की खास कारीगरी  गुलाबी मीनाकारी अब अमेरिका के व्हाइट हाउस की शोभा बढ़ाएगी। जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति को गुलाबी मीनाकारी से तैयार कॅफलिंग उपहार स्वरूप देंगे।

विज्ञापन
48th G7 summit 2022 Banaras Gulabi Meenakari Craft will be in white house PM Modi will hand over caffling to President of America
पीएम मोदी के साथ जो बाइडेन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बनारस का नाम लेते ही सबसे पहले यहां का पान और फिर बनारसी साड़ी की याद आती है, लेकिन एक और चीज है जो याद आती है और वह है यहां की गुलाबी मीनाकारी। अब काशी की ये खास कारीगरी अमेरिका के व्हाइट हाउस की शोभा बढ़ाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बवेरिया में म्यूनिख के पास शलॉस एलमौ में शुरू होने वाले जी-7 (ग्रुप ऑफ सेवन) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को जर्मनी पहुंचे हैं। जहां 26-27 जून को यूरोपीय संघ और कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो उन्हें काशी में तैयार पिकॉक ब्रोच व कॅफलिंग उपहार स्वरूप देंगे।
विज्ञापन


काशी की कारीगरी से जुड़ी है गुलाबी मीनाकारी
यूपी हैंडीक्राफ्ट के अध्यक्ष नवनीत सहगल के जरिये यह पीएमओ को भेजा गया है। इसे वाराणसी के गायघाट के बालीवीर की गली निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मीनाकारी कलाकार व उनके बेटे रोहन, राज्य पुरस्कार प्राप्त व वैभव विश्वकर्मा द्वारा विशेष ऑर्डर मिलने पर तैयार करके भेजा गया है। दोनों उपहारों को चांदी से तैयार कर उस पर गुलाबी मीनकारी का खूबसूरत कलाकारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाने में लगे 16 दिन

48th G7 summit 2022 Banaras Gulabi Meenakari Craft will be in white house PM Modi will hand over caffling to President of America
गुलाबी मीनाकारी तैयार करते रमेश कुमार विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

राज्य पुरस्कार प्राप्त रोहन विश्वकर्मा बताते हैं कि पिकॉक ब्रोच व कॅफलिंग के इस सेट को बनाने में 16 दिन का समय लगा। अमेरिकी राष्ट्रपति व उनकी पत्नी के लिए तैयार ये तोहफा सोमवार को पीएम द्वारा उन्हें भेंट किया जाएगा। तोहफे का वजन बहुत कम है। लाखों की कीमत वाला ये पिकॉक ब्रोच व कॅफलिंग की डिमांड देश-विदेशों के कई शहरों में होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति व उनकी पत्नी को उपहार में देने के लिए बनाया गया ये उपहार पूरी तरह हस्तनिर्मित है। 

850 डिग्री सेंटीग्रेड पर होता है तैयार

रोहन ने बताया कि गुलाबी मीनकारी को 850 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर भट्टी में तापकर बनाया जाता है। इसके रंग मेटल ऑक्साइड से बने होते हैं। गुलाबी रंग सोने से बनता है। 6 जून को यूपी हैंडीक्राफ्ट ने संपर्क कर पिकॉक ब्रोच व कॅफलिंग भेजने को कहा था। जिसके बाद लखनऊ से इसकी डिजाइन तैयार होकर आई थी। जिसके बाद इसका निर्माण शुरू हुआ और 16 दिन में इस उपहार को तैयार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed