फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Phoolchand Gautam died in front of SDM court Bhadohi District Headquarters had come for complaint

भदोही में एसडीएम कोर्ट के सामने दिव्यांग की मौत, फरियाद के लिए जिला मुख्यालय आया था 

Fri, 05 Mar 2021 07:18 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Fri, 05 Mar 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Phoolchand Gautam died in front of SDM court Bhadohi District Headquarters had come for complaint
फूलचंद गौतम की मौत के बाद जिला अस्पताल में जुटी भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही में जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कोर्ट कार्यालय के सामने शुक्रवार की दोपहर दिव्यांग की मौत हो गई। मौत से परिसर में चीख पुकार मच गई। पत्नी और बच्चे रो रोकर बेहाल थे। दिव्यांग फूलचंद गौतम चंदापुर का रहने वाला था। वह जिला मुख्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आया था। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दरअसल, फूलचंद गौतम (50) की माली हालत ठीक न होने और आंख से दिखाई न पड़ने के कारण अक्सर जिला मुख्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आता था। इसी क्रम में शुक्रवार को भी वह दोपहर के समय एसडीएम कोर्ट के बाहर आंख से दिव्यांग अपनी पत्नी सोना देवी और छोटी पुत्री के साथ खड़ा था।

विज्ञापन

इस दौरान अचानक फूलचंद को दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिरकर तड़पने लगा, तब तक मुख्यालय परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने आनन-फानन एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की भनक लगने पर रोते-बिलखते परिवारीजन पहुंच चुके थे।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर मोहम्मद आलमगीर ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed