{"_id":"63463f3f5259332da315ada3","slug":"pfi-active-member-abdullah-s-remand-period-will-end-this-evening-will-be-send-in-district-jail-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को PFI की खूबियां बताकर संगठन से जोड़ता था अब्दुल्ला: रिमांड में कई राज सामने आए,आज जिला जेल भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को PFI की खूबियां बताकर संगठन से जोड़ता था अब्दुल्ला: रिमांड में कई राज सामने आए,आज जिला जेल भेजा जाएगा
Wed, 12 Oct 2022 09:45 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:45 AM IST
सार
पीएफआई के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला से पुलिस रिमांड में पूछताछ हुई जिसमें कई खुलासे हुए। इस दौरान टीम ने लखनऊ, भदोही समेत अन्य स्थलों पर ले जाकर पीएफआई सदस्यों के बारे में जानकारी खंगाली। पुलिस के अनुसार पूछताछ में काफी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन
पीएफआई के सदस्य अब्दुला सऊद अंसारी को भेजा गया जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएफआई के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला से लोहता पुलिस और एसटीएस समेत अन्य एजेंसियों ने रिमांड पर लेकर पांच दिनों तक लंबी पूछताछ की। बुधवार की शाम छह बजे से उसे जिला जेल में दाखिल करा दिया जाएगा। इस दौरान टीम ने लखनऊ, भदोही समेत अन्य स्थलों पर ले जाकर पीएफआई सदस्यों के बारे में जानकारी खंगाली। पुलिस के अनुसार पूछताछ में काफी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। अब्दुल्ला बनारस सहित गैर जनपदों के युवाओं को पीएफआई की खूबियां बताकर संगठन से जोड़ता था।
भदोही के रहने वाले कई युवकों को पीएफआई से जोड़ने की पुष्टि की। वहीं, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के तौर पर अब्दुल्ला ने पीएफआई के नई दिल्ली, केरल और लखनऊ में पूर्व में हुई बैठकों में शामिल होने की भी जानकारियां मिली। एटीएस की टीम ने अब्दुल्ला के साथियों, उसके बैंक खातों से हुई लेनदेन सहित अन्य जानकारियां ली।

शनिवार की दोपहर 12 बजे से ही जिला जेल चौकाघाट से अलावल निवासी अब्दुल्ला सऊद अंसारी को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की टीम ने उसे लोहता और भदोही स्थित कुछ ठिकानों पर ले जाकर पूछताछ की। वहीं, उसके रिमांड पर लिए जाने के बाद से उसके करीबियों और परिजनों के नंबर भी बंद है।
26 सितंबर को लोहता पुलिस ने अलावल क्षेत्र में छापा मारकर अब्दुल्ला सऊद अंसारी को गिरफ्तार किया था। अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई लड़ने और पीएफआई के पॉलिटिकल विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के बैनर तले वह पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था।