फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   petrol pump owner troubled by moneylenders pleaded with varanasi police commissioner

Varanasi: 10 लाख देकर वसूले 54 लाख, सूदखोरों से परेशान पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 08 Aug 2022 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Aug 2022 10:01 AM IST
सार

पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार लॉकडाउन के समय पिता बीमार हुए तो पैसे की आवश्यकता पड़ी। दोस्त ने अपने एक करीबी से 10 लाख रुपये उधार दिलाया। 

विज्ञापन
petrol pump owner troubled by moneylenders pleaded with varanasi police commissioner
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के एक पेट्रोल पंप संचालक से सूदखोरों ने 10 लाख रुपये ब्याज पर देकर लगभग 54 लाख रुपये वसूले। हस्ताक्षरयुक्त स्टांप और चेक के आधार पर सूदखोर 50 लाख रुपये की और मांग है। पीड़ित पंप संचालक ने सिगरा थाने में चार नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


सिगरा थाना अंतर्गत महमूरगंज स्थित तुलसीपुर निवासी अमित मौर्या का राजातालाब के भैरोनाथ में पेट्रोल पंप है। अमित के अनुसार लाकडाउन के समय पिता बीमार हुए तो पैसे की आवश्यकता पड़ी। गंगापुर के गंजारी निवासी जयदीप सिंह ने अपने दोस्त केशरीपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह से 10 लाख रुपये उधार दिलाया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों ने सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराया। कुछ माह बाद जब दस लाख रुपये लौटाया और अपना स्टांप वापस मांगा तो जयदीप और प्रमोद ने कहा कि ब्याज पर रकम दी थी। पूरे पैसे मिलने पर ही स्टांप लौटाएंगे। अमित के अनुसार इस बीच 54 लाख रुपये किसी तरह चुकाए। आरोपियों में जयदीप, प्रमोद ने मां आशा मौर्य के नाम से रमशीपुर कसवार स्थित जमीन का सट्टा भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जयदीप, प्रमोद और प्रदीप ने घर बुलाकर बंदूक की नोक पर पांच चेक छीना। 11 जुलाई की रात जयदीप, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह और तीन-चार अज्ञात लोग उनके घर पर आए। महिलाओं से बदसलूकी की और धमकी दी कि 31 जुलाई तक 50 लाख रुपया नहीं मिला तो पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लेंगे। आरोप है कि जयदीप, प्रमोद ने जबरन पेट्रोल पंप बंद करा दिया है। इस बारे में सिगरा थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed