फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Petrol and Diesel price will change every day, know like this new rate

अब हर रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इस तरह जानें नए रेट

Fri, 16 Jun 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Jun 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel price will change every day, know like this new rate
पेट्राोल

अब पेट्रोल और डीजल के दाम प्रतिदिन बदलेंगे। इस नई व्यवस्था के लिए तेल कंपनियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इंडियन ऑयल के प्रबंधक कॉरपोरेट (संचार) हरीश गुप्ता ने बताया कि 16 जून से हर रोज ईंधन के दामों में परिवर्तन होगा। नई दरें प्रतिदिन सुबह छह बजे से लागू होंगी।

विज्ञापन


इसके लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पेट्रोल पंप संचालकों और ग्राहकों से संबंधित सभी प्रोटोकॉल सिस्टम की जांच की है ताकि शुक्रवार से जब नई व्यवस्था लागू हो तो कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन


प्रबंधक कॉरपोरेट ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों के लिए 24 घंटे कार्यरत रहने वाले नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जहां विक्रेताओं की तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान होगा। विक्रेताओं और कंपनी के बीच संवादहीनता न होने पाए, इस पर भी ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल संदेश (एसएमएस), वेबसाइट, ईमेल और ऐप के जरिए उन्हें जानकारियां मुहैैया होती रहेंगी।  मोबाइल ऐप फ्यूल/आईओसी को डाउनलोड कर ग्राहक रोजाना के मूल्यों की जांच खुद कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


इसके लिए आरएसपी विक्रेता का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस करना होगा। सभी पेट्रोल पंपों पर आरएसपी विक्रेता कोड प्रदर्शित किया जा रहा है। उपभोक्ता कंपनी की वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक सेवा केंद्र के नंबर 18002333555 पर किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed