फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Petition filed in court against five including director and writer of Adipurush

Varanasi News: आदिपुरुष के निर्देशक और लेखक समेत पांच के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी

Tue, 20 Jun 2023 08:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in court against five including director and writer of Adipurush
आदिपुरुष के निर्देशक और संवाद लेखक समेत पांच के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी
विज्ञापन

- हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आदिपुरुष फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से की गई है। इस संबंध में आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी श्रीपति मिश्र ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। अदालत ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए कैंट थाने से आख्या तलब की है।
श्रीपति मिश्र ने फिल्म में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई की अदालत से अपील की है। श्रीपति के अनुसार आदिपुरुष फिल्म हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामायण पर आधारित है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और संवाद लेखक द्वारा हिंदू धर्म के आराध्य देवताओं के शब्दों में छेड़छाड़ किया गया है और वास्तविक शब्दों को बदल दिया गया है। फिल्म के किरदारों के चरित्र-चित्रण को लेकर भी श्रीपति ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में फिल्म के निर्माता-निर्देशक और संवाद लेखक के अलावा अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान व अभिनेत्री कृति सेनन को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

--------------------
आदिपुरुष फिल्म के निर्देशक का पुतला फूंक कर दी तहरीर
रामनगर। आदिपुरुष फिल्म के विरोध में मंगलवार की दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रामनगर कस्बे में जमकर प्रदर्शन किया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता दोपहर एक बजे शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुए। सभी वाहिनी के अध्यक्ष रघुराज रंजय सिंह के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में रामनगर किला के मुख्य द्वार पर पहुंचे। इसके बाद फिल्म के निर्देशक ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला का पुतला दहन कर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद सभी रामनगर थाने पहुंचे। रामनगर इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय को सभी ने तहरीर देकर निर्देशक ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि हिंदू धर्म के गौरवशाली इतिहास के साथ फिल्म में छेड़छाड़ की गई है। फिल्म में बोलचाल की भाषा भी अमर्यादित है। इसके साथ ही सभी से फिल्म का बहिष्कार करने का अनुरोध किया गया। पुतला दहन के दौरान दुर्गा साहनी, अर्चना सिंह, सरोज सिंह, दीपक चौहान, पंकज गुप्ता आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article