{"_id":"5b1133d24f1c1bf66e8b5bac","slug":"people-used-arms-licenses-pistol-for-his-gratitude","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" असलहे के बल पर हनक दिखाने में नहीं आ रही कमी, इन घटनाओं से भी नहीं सीख रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे के बल पर हनक दिखाने में नहीं आ रही कमी, इन घटनाओं से भी नहीं सीख रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार लाइसेंसी असलहे आमजन को सुरक्षा के उद्देश्य से देती है लेकिन इसका दुरुपयोग करने वालों की कमी नही है। वाराणसी जिले में .32 बोर की अवैध पिस्टल के सहारे बदमाशों ने तो आतंक मचा ही रखा है, लाइसेंसी असलहाधारक भी आमजन के बीच अपनी हनक दिखाने के लिए इस मामले में पीछे नही हैं।
चौबेपुर के कादीपुर कला गांव में सोमवार की रात पूर्व बीडीसी मनोज मौर्य के घर मे सोमवार की रात जन्मदिन की पार्टी आयोजित थी। इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई और लाइसेंसी बंदूक से निकली गोली से आठ साल का मासूम अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।
मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अनुज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका बायां हाथ काटना पड़ा। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है कि तब तक बुधवार को जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंतरी के पटखौली दलित बस्ती में वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग में एक मासूम की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इन वारदातों के बावजूद लोग सीख लेने को तैयार नही हैं।

वाराणसी में बीती रात फैली थी दहशत
फायरिंग
लाइसेंसी रिपीटर खरीदना और फिर उससे शौकिया फायरिंग करना गुरुवार को बृज इनक्लेव कॉलोनी के डॉ. कर्णराज सिंह के बेटे डॉ. कीर्तिराज सिंह को महंगा पड़ गया। सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस ने डॉ. कीर्तिराज की रिपीटर गन को जब्त कर लिया। रिपीटर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को पुलिस रिपोर्ट भेजेगी।
भेलूपुर थाना अंतर्गत बृज इनक्लेव कॉलोनी स्थित लायन इनक्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गुरुवार की रात सौ नंबर पर कॉल कर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर भेलूपुर पुलिस और यूपी 100 की पीआरवी पहुंची। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना था कि उनकी बिल्डिंग के समीप हुई फायरिंग से सभी दहशत में हैं और काफी देर तक अफरातफरी रही।
फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो के अनुसार चार लोग खड़े थे और उनमें से एक फायरिंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि कॉलोनी में रहने वाले डॉ. कीर्तिराज ने ही अपने लाइसेंसी रिपीटर से ताबड़तोड़ फायरिंग की है।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि असलहे को जब्त कर लिया गया है। असलहे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस भी कार्रवाई करेगी।