फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People troubled due to power cuts 7 times in 10 hours in Varanasi

Varanasi News: छह मोहल्ले... 10 घंटे... 7 बार गुल हुई बिजली, भीषण गर्मी के बीच परेशान रहे लोग

Tue, 07 May 2024 10:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 May 2024 10:09 AM IST
सार

वाराणसी के कई मोहल्लों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। छह मोहल्लों में 10 घंटे में सात बार बिजली गुल हुई। इससे गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। यह परेशानी एक दिन की नहीं है। ऐसा आए दिन हो रहा है। 

विज्ञापन
People troubled due to power cuts 7 times in 10 hours in Varanasi
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कटौतीमुक्त क्षेत्र घोषित बनारस में सोमवार को 10 घंटे में सात बार बिजली गुल हुई। कटौती विद्युत वितरण खंड भेलूपुर के छह मोहल्लों में हुई। सुबह सात से शाम पांच बजे के बीच आधे से सवा घंटे के अंतराल में बार-बार बिजली की आवाजाही होती रही।

विज्ञापन


रविंद्रपुरी से शिवाला कूड़ाखाना मार्ग पर लगे ट्रांसफॉर्मर में आई गड़बड़ी के कारण क्षेत्र में नौ बजे से 10:05 बजे तक करीब सवा घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। अर्थिग का तार टूटने से महेश नगर में दो घंटे तक आपूर्ति बाधित हुई। जानकी नगर में एवीसी केबल टूटने के कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भगवानपुर, भदैनी, सोनारपुरा में बिजली के पोल और तार टूटने से एक घंटे से लेकर तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई।

विज्ञापन

केवल बॉक्स में गड़बड़ी से आठ घंटे कटी बिजली

डीह बाबा मंदिर के पास केवल बॉक्स में आई गड़बड़ी के कारण सोमवार को गणेश धाम कॉलोनी की आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। क्षेत्रवासी पदमपति शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे बिजली कट गई और शाम छह बजे बहाल हुई। डीह बाबा मंदिर के पास बिजली केबल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हो गया था। बिजलीकर्मियों ने लाइन तो बना दी, लेकिन क्षेत्र के उपभोक्ताओं की लाइन जोड़ना भूल गए। इस वजह से आपूर्ति बहाली में देरी हुई। अतिरिक्त बिजनेस प्लान में सोमवार को बजरडीहा क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलकर एबीसी केबल लगाया गया।

अधिकारी बोले
बिजली चोरी और ओवरलोड की वजह से तार टूटने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इस वजह से करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। नीरज बिंद, एसडीओ, भेलूपुर

आज तड़िया, रमरेपुर में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
वाराणसी। पेड़ों की कटाई के कारण मंगलवार यानी आज लेढ़ूपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक, दौलतपुर में सुबह 11 बजे से शाम 3 तक और उदयपुर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। नगरीय विद्युत निर्माण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह बताया कि लेढ़ूपुर से तड़िया और 33 केवी दौलतपुर से रमरेपुर फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी। इससे पहड़िया गांव, पहड़िया चौराहा, काली माता मंदिर में आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही बेलवा बाबा फीडर से भी बिजली आपूर्ति रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed