{"_id":"5a0477f84f1c1b6a678ba851","slug":"people-protest-in-front-of-purshotam-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"भभुआ में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को जबरन रोक कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भभुआ में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को जबरन रोक कर प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर की हत्या के विरोध में रोके पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के पहिए
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर राहुल की ट्रेन यात्रा के दौरान महोबा में पिछले दिनों आरपीएफ और टीटीई द्वारा की गई हत्या के विरोध में और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर कैमूर युवा संगठन के सदस्यों ने गुरुवार की शाम भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को रोक कर प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी ने समझा बुझाकर आंदोलनकारियों को शांत कराया और इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इसी वर्ष 24 अगस्त को मोहनिया के इंजीनियर राहुल की दिल्ली से आते समय महोबा के पास आरपीएफ और टीटीई द्वारा अवैध वसूली किये जाने का वीडियो क्लीप बनाने पर हत्या कर दी गई थी।
मामले की जांच के बाद आरपीएफ के 7 जवान व एक महिला सब इंस्पेक्टर को दोषी पाया गया। बावजूद इसके अब तक उनपर कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर संगठन के सदस्यों में गुस्सा है। तीन दिन पूर्व छह नवंबर को भी बक्सर में सदस्यों ने बागमती एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर विरोध जताया था।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार की शाम चार बजे ट्रेन के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर शाम चार बजे पहुंचते ही सदस्य इंजन पर चढ़ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी ने ज्ञापन लेकर और आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
इसके बाद आंदोलन कारी सड़क पर आ गए और चक्का जाम कर दिया। आधे घंटे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।