फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People gathered at the centres to get vaccinate

वाराणसी में टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर उमड़े लोग, अव्यवस्था पर हंगामा

Fri, 05 Mar 2021 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 05 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
People gathered at the centres to get vaccinate
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। स्वास्थ्य कर्मियों को जहां दूसरी डोज लगवाई गई, वहीं 60 साल से अधिक और 45 से 60 साल के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को टीका लगवाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान दीनदयाल अस्पताल, महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू अस्पताल में तो मारामारी जैसी स्थिति रही। पंजीकरण में देरी से नाराज लोगों ने दीनदयाल अस्पताल में हंगामा कर सीएमएस से इसकी शिकायत की। कुल 3896 लोगों के सापेक्ष 3029 लोगों का टीकाकरण हुआ। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली डोज वालों के लिए 12 केंद्रों पर 1250 के सापेक्ष 1306 और दूसरी डोज के लिए 17 केंद्रों पर 2796 में 1723 लोगों को टीका लगाया गया। पहली बार टीका लगवाने वालों में कुछ लोग पहले से ही पंजीकरण कराकर केंद्र पर पहुंचे तो कुछ ने केंद्र पर ही पंजीकरण कराया। इसके बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार सभी को आधे घंटे आब्जर्वेशन रूम में डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद ही घर जाने दिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने केंद्रों का दौरा कर टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दीनदयाल अस्पताल में टीकाकरण के लिए पंजीकरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया।

बताया कि सुबह समय से आने के बाद भी पंजीकरण नहीं किया गया, जबकि कुछ लोग अंदर जाकर पंजीकरण करवा रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही पंजीकरण शुरू हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी 23 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसमें किडस केयर कबीरनगर और मेडविन हॉस्पिटल मैदागिन पर भी लोग 250 रुपये जमा कर टीका लगवा सकते हैं। 

सभी को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। पहली डोज लगवाने के बाद सुबह ही केंद्र पर पहुंचकर मैंने दूसरी डोज भी लगवाई। मैं बिल्कुल फिट हूं।
प्रो.बीआर मित्तल, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed