फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People danced on song of Dinesh Lal Yadav Nirhua in varanasi

Varanasi: दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने पर थिरके लोग, पोषण उत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Mon, 03 Apr 2023 11:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 11:24 AM IST
सार

पोषण उत्सव में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ही दिल्ली से आई बैंड टीम सहित कई कलाकारों ने मंच पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजन स्थल पर मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
People danced on song of Dinesh Lal Yadav Nirhua in varanasi
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों को सुपोषित बनाने के उद्देश्य से रविवार को तीन विद्यालयों में आयोजित पोषण उत्सव में मोटे अनाज से बने व्यंजनों के अलग-अलग स्टॉलों के माध्यम से लोगों को बच्चों को सुपोषित रहने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन


इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ही दिल्ली से आई बैंड टीम सहित कई कलाकारों ने मंच पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजन स्थल पर मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। सेल्फी कार्नर पर लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के साथ सेल्फी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आह्वान पर रविवार को काशी कृषक इंटर कॉलेज में आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे ही मंच पर चढ़े, सामने बैठे दर्शकों ने हाथ उठाकर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया तो निरहुआ ने भी हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे प्रकरण में कुछ भी बोलना जल्दबाजी, वाराणसी में सांसद निरहुआ बोले- जांच पूरी होने दीजिए

इस दौरान निरहुआ नाम बा, निरहुआ के होली, ए राजा हमके बनारस घुमाइ द जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की निरहुआ ने प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। उत्सव में बच्चों के खेलने के लिए झूले, निशानेबाजी सहित अन्य खेल के साथ ही मोट अनाज से बने पकवानों के स्टॉल पर पहुंचकर लोगों ने उसका स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन विजय जायसवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज गौतम आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी शामिल होना था लेकिन वो किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाई।

रामेश्वर स्थित युगल बिहारी इंटर कॉलेज के साथ ही हरहुआ के काशी कृषक इंटर कॉलेज, जगतपुर इंटर कॉलेज में रविवार को पोषण उत्सव मनाया गया। सेवापुरी के युगल बिहारी इंटर कॉलेज में सबसे पहले रविवार को विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पोषण संबंधी जागरूकता के लिए लगे स्टालों का अतिथियों के साथ ही सामान्य लाेगों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में मोनिशा अरोड़ा ने अपने गीतों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैंड के धुन पर थिरके लोग

जगतपुर इंटर कॉलेज परिसर में लगे पोषण मेले में चिकित्सकों ने जांच करने के साथ ही जरूरी दवाइयां भी दी गई। इस दौरान विद्यालय के साथ ही अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति की। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय आवुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी, सुपोषित रहने के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि बच्चों को सुपोषित रखने की जिम्मेदारी सभी की है। डाॅ. पुष्पांजलि सिंह ने लोगों को मोटे अनाज और मोदक से बनी रेसिपी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बी स्टॉर बैंड की टीम ने ये देश है वीर जवानों का, सात समंदर पार मै तेरे पीछे पीछे आ गई। तेरी आखों का काजल जैसे गीतों पर शानदार बैंड की प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed