{"_id":"5cecf93dbdec22078812826c","slug":"people-condition-deteriorate-eating-dhatura-ramdan-iftar-in-jaitpura-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार में धतूरा खाने से परिवार के 7 लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्तार में धतूरा खाने से परिवार के 7 लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 28 May 2019 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 May 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पत्नी शाहजहां और कुर्बान अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में धतूरा खाने से परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ जाने का मामला सामने आया है। सभी को शहर के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, वाराणसी के जैतपुरा के लाट सरैया क्षेत्र के पक्की माहौल निवासी कुर्बान अली के घर के सात लोगों की धतूरा खाने से हालत बिगड़ गई। सभी ने रोजा इफ्तार के दौरान धतूरे का सेवन कर लिया था। देर रात आस-पास के लोगों ने सभी को उपचार के लिए कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। सभी को अभी इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है, जहां सबकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कुर्बान अली ने बताया कि उनकी पत्नी शाहजहां की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। रोजा इफ्तार के दौरान मंगलवार को घर में रखे धतूरे को शाहजहां ने चौराई के साथ मिलाकर पकौड़ी बना दी। कुर्बान अली और शाहजहां बीवी के साथ उनके लड़के ऐजाजुद्दीन(19), नेहालुद्दीन(32), रियाजुद्दीन(28), लड़की इशरत जहां(14) तसरिम जहां(25) की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन