{"_id":"5c3b4e6dbdec2273477646f6","slug":"people-carry-patient-on-cot-after-ambulance-not-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना के बाद भी नहीं आई एंबुलेंस तो घायल को खाट पर लेकर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना के बाद भी नहीं आई एंबुलेंस तो घायल को खाट पर लेकर पहुंचे अस्पताल
Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
पतेरीटोला में पेड़ से गिरकर घायल हो गया था युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के पतेरीटोला गांव के ग्रामीण रविवार को एंबुलेंस न मिलने की दशा में खाट पर ही लाद मरीज को अस्पताल पहुंचे। यह देखकर लोग एकबारगी हतप्रभ रह गए। ग्रामीणों ने फोन करने के बाद भी एंबुलेंस के न मिलने को लेकर नाराजगी जताई। मरीज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पतेरीटोला में हर्ष (18) पेड़ पर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों के मुताबिक, वह बकरियों के लिए पत्ते तोडने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ पर से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 नंबर पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी।
ऐसी दशा में ग्रामीणों ने उसे खाट पर लादकर म्योरपुर अस्पताल पहुंचाया। ग्राम पंचायत सदस्य रामलाल ने कहा कि एंबुलेंस न मिलने की वजह से उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर भर्ती किशोर का हाथ टूटने और कमर में चोट की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि एंबुलेंस खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं सीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह अभी मामले को दिखवाते हैं। अगर ऐसा हुआ तो एंबुलेस चालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगेंगे।