फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people carry patient on cot after ambulance not came

सूचना के बाद भी नहीं आई एंबुलेंस तो घायल को खाट पर लेकर पहुंचे अस्पताल

Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
people carry patient on cot after ambulance not came
पतेरीटोला में पेड़ से गिरकर घायल हो गया था युवक - फोटो : amar ujala
सोनभद्र जिले के पतेरीटोला गांव के ग्रामीण रविवार को एंबुलेंस न मिलने की दशा में खाट पर ही लाद मरीज को अस्पताल पहुंचे। यह देखकर लोग एकबारगी हतप्रभ रह गए। ग्रामीणों ने फोन करने के बाद भी एंबुलेंस के न मिलने को लेकर नाराजगी जताई। मरीज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पतेरीटोला में हर्ष (18) पेड़ पर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों के मुताबिक, वह बकरियों के लिए पत्ते तोडने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ पर से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 नंबर पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


ऐसी दशा में ग्रामीणों ने उसे खाट पर लादकर म्योरपुर अस्पताल पहुंचाया। ग्राम पंचायत सदस्य रामलाल ने कहा कि एंबुलेंस न मिलने की वजह से उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर भर्ती किशोर का हाथ टूटने और कमर में चोट की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि एंबुलेंस खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं सीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह अभी मामले को दिखवाते हैं। अगर ऐसा हुआ तो एंबुलेस चालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed