फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people are aware of the environment

पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जगा रहे अलख

Sat, 05 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
people are aware of the environment
दूषित हो रहे पर्यावरण को संभालने और स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है। शहर में कुछ व्यक्ति पर्यावरण को संभालने के लिए लगातार पौधरोपण करने में जुटे हुए हैं। लॉकडाउन में जहां कुछ परिवारों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने को लक्ष्य मानकर अपने घर की छत पर एक बगिया बना डाली तो कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश हर घर तक पहुंचा दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम कुछ ऐसे ही लोगों से आज रूबरू होंगे।
विज्ञापन

अजीत ने घर की छत पर लगाए पौधे
सुंदरपुर निवासी व्यवसायी अजीत मेहरोत्रा ने अपने घर की छत पर एक गार्डन बनाया है। यहां बड़ी संख्या में सब्जियां और फ लों के पौधे लगाए हैं। इस काम में पत्नी मोना व बेटा संस्कार भी मदद कर रहे हैं। अजीत का कहना है कि इन पौधों को लगाने से पर्यावरण में तो सुधार होगा ही साथ ही यह पौधे हमारे आसपास के वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए घर-घर पहुंचाया अभियान
वीवेंडर फाउंडेशन के गोपाल कुमार ने टीम के साथ सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान को जन-जन पहुंचाया है। सोशल मीडिया के जरिए गोपाल की इस मुहिम से वाराणसी के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तराखंड व हिमाचल में भी लोगों ने अपने घरों पर पौधरोपण किया। गोपाल ने बताया कि कोरोना काल में संस्था की ओर से 2000 से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र के जरिए दे रहे पेड़ बचाएं, जीवन पाएं का संदेश
बीएचयू दृश्य कला संकाय के पूर्व छात्र छायाकार विनोद राव ने अपनी कला के जरिए पेड़ बचाएं, जीवन पाएं का संदेश दे रहे है। अपनी पेटिंग में उन्होंने वास्तविक पेड़ को जोड़ रखा है, जिसपर रक्षासूत्र बंधा है। रक्षासूत्र के जरिए उन्होंने पेड़ व मनुष्य के बीच रक्षा संबंध का एहसास देने की कोशिश की है। पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर आधारित यह पेटिंग जल्द ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को भेंट की जाएगी।
पर्यावरण को शुद्ध बनाएंगे प्रदेश भर के शिक्षक
शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकृति मित्र अभियान की शुरुआत की है। मिशन शिक्षण संवाद की ओर से 15 जून तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में मरने वाले लोगों की स्मृति में एक पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। मिशन शिक्षण संवाद वाराणसी के संयोजन रविंद्र कुमार व सरिता राय ने बताया कि अभियान में टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश व रेड टेप मूवमेंट का भी सहयोग है।
शहर को हरा-भरा बनाने में मदद करेगा रोटरी क्लब
रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3120 एवं रोटरी क्लब वाराणसी की सभी शाखाएं मिलकर शहर को हरा-भरा बनाने में सहयोग करेंगी। इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर क्लब की ओर से वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की जाएगी। शुक्रवार को क्लब की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में दीपक अग्रवाल ने बताया कि रोटरी अंतराष्ट्रीय मंडल की ओर से पांच लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
रजत जयंती वर्ष पर भारत विकास परिषद का पर्यावरण अभियान
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं की ओर से पर्यावरण अभियान शुरू किया गया है। जिसमें संस्था के सदस्यों को पौधे वितरित किए। काशी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुल साह ने बताया कि इन पौधों को संरक्षित करने वालों को भारत विकास परिषद सत्यम सम्मानित करेगी। इसके साथ ही संस्था द्वारा पौध बैंक बनाया जाएगा, जिससे जो व्यक्ति पौधे लेना चाहेगा, संस्था उन्हें पौधे उपलब्ध कराएगी।

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल जिले में कुल 14 लाख 84 हजार 15 पौध जिले 27 विभागों द्वारा लगाए गए थे। जिसमें वन विभाग ने 420 हेक्टेयर में 470970 पौधे लगाए गए थे। जो शहर की मुख्य सड़कों और किसानों के खेतों के किनारे लगवाएं गए थे। जिसके बचाव के लिए तीन हजार ट्री गार्ड भी लगाए गए थे। प्रत्येक ट्री गार्ड की कीमत 2100 से 3000 हजार रुपये थी। इस वर्ष भी 17 लाख 80 हजार 819 पौध रोपण का लक्ष्य है। जबकि 4000 हजार ट्री गार्ड के निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed