{"_id":"69dcde93bbae93e9270b0bcb","slug":"pensioners-say-government-must-stop-the-injustice-and-resolve-our-problems-in-varanasi-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पेंशनर्स बोले... अन्याय बंद करे सरकार, समस्याओं का समाधान करे; बैठक में हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पेंशनर्स बोले... अन्याय बंद करे सरकार, समस्याओं का समाधान करे; बैठक में हुई चर्चा
Mon, 13 Apr 2026 05:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:46 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान पेंशनर्स बोले कि वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स को रेलवे किराये में 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जिसे सरकार ने रोक रखा है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को कचहरी परिसर में हुई। जिलामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि पेंशनर्स की चिकित्सा पूर्ति सहित कई समस्याओं को सरकार दूर नहीं करा रही है। सरकार पेंशनर्स से अन्याय बंद करे।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर्स को रेलवे किराये में 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जिसे सरकार ने रोक रखा है। सरकार की अन्यायपूर्ण नीति के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित सामूहिक याचिका हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। 21 अप्रैल को शास्त्री घाट, वरुणा पुल कचहरी पर एकदिवसीय धरना रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
संगठन में शामिल नए सदस्यों कैलाश सोनकर, मनोज कुमार सिंह, रामगोपाल, दिनेश शर्मा, संतलाल, नागेश्वर, प्रेम कुमार, शीतला प्रसाद, कृष्णकांत, राजेंद्र, शंकर लाल, सूर्यनाथ आदि का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में गोपाल यादव, राकेश दीक्षित, निरंजन श्रीवास्तव, डॉ. श्रीकांत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पेंशनर्स का वैलिडेशन एक्ट समाप्त करने पर जोर
उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, पीडब्ल्यूडी में हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष एसडी मिश्र ने कहा कि वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में भेजे गए ज्ञापन पर सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी प्रकार 11 सूत्रीय मांग-पत्र लंबित है। इससे पेंशनरों में आक्रोश है। पेंशनरों ने निर्णय लिया कि यदि सरकार वैलिडेशन एक्ट वापस नहीं लेती, तो आगामी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करते समय समस्त पेंशनर्स सरकार के इस मनमानीपूर्ण कृत्य को ध्यान में अवश्य रखेंगे। अप्रैल माह में जन्मे पेंशनर्स का जन्मदिन मिठाई खिलाकर मनाया गया। संचालन जिलामंत्री अवध नारायण पांडेय की ओर से किया गया। बैठक में प्रांतीय संरक्षक शमसुल आरफीन, जनपदीय संरक्षक आरपी मिश्र, डीएल श्रीवास्तव, हीरालाल, डॉ. परमहंस मिश्र, हीरालाल प्रसाद, डॉ. सुधाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।