{"_id":"5e348c318ebc3e4ae64c2aca","slug":"peeta-varanasi-news-vns508178991","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची का अपहरण कर छेड़खानी के आरोप में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची का अपहरण कर छेड़खानी के आरोप में युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। अकथा स्थित एक लॉन में शुक्रवार की सुबह बच्ची के अपहरण और छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई की गई। सूचना पाकर पुलिस आई और दो युवकों को सारनाथ ले गई। पिटाई में घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपहरण और छेड़खानी का आरोप लगा कर युवकों की पिटाई करने वालों ने सारनाथ थाने में तहरीर नहीं दी।
सारनाथ थाना अंतर्गत अकथा स्थित एक लॉन में बृहस्पतिवार की रात वैवाहिक समारोह का आयोजन था। शुक्रवार की सुबह आठ वर्षीय एक बच्ची का पता नहीं लगा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। थोड़ी ही देर में बच्ची लॉन के एक कमरे में बेनीपुर निवासी युवक के साथ मिली। इससे गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर 112 नंबर पर सूचना दी। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दो युवक थाने लाए गए थे। एक युवक को चोट लगी थी तो उसे अस्पताल भेज दिया गया। सूचना देने वालों से घटना के संबंध में तहरीर मांगी गई तो उन्होंने नहीं दी। दोनों युवकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और उनके सगे संबंधियों का ब्योरा लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। हिदायत दी गई है कि पुलिस के बुलाने पर वह तत्काल आएंगे।