फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   peeesee ke mukhy aarakshee kee maut

पीएसी के मुख्य आरक्षी की मौत

Sat, 20 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
peeesee ke mukhy aarakshee kee maut
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में स्थित 148वीं रिजर्व वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल विंदेश्वरी यादव (48) की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। अन्य सिपाही उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चंदौली जिले के रहने वाले विंदेश्वरी यादव 148वीं रिजर्व वाहिनी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर बाद अचेत हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही अन्य जवानों में अफरातफरी मच गई। अन्य सिपाही आनन-फानन में बिंदेश्वरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने मेमो के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी। उप निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल बिंदेश्वरी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत केे कारणों का पता चलेगा। उधर, समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवार के लोग नहीं पहुंचे थे। पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी मोर्चरी केे बाहर डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed