फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pay tribute to KN Uduppa with your work Doctor

अपने कार्यों से केएन उडुप्पा को श्रद्धांजलि दें चिकित्सक

Sun, 01 Aug 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pay tribute to KN Uduppa with your work Doctor
आईएमएस बीएचयू के संस्थापक पद्मश्री प्रो.केएन उडुप्पा का शनिवार को जन्मशताब्दी समारोह मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्य वक्ता प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने कहा कि प्रो. उडुप्पा की खासियत यह थी कि जो भी उनके संपर्क में आता था, उन्हें सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते रहते थे। आईएमएस के चिकित्सकों को अपने कार्यों से प्रो. उडुप्पा को सच्ची श्रद्धांजलि देनी होगी।
विज्ञापन

आईएमएस सभागार में आयोजित समारोह में आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने कहा कि बीएचयू में न्यूक्लियर मेडिसीन की शुरुआत का श्रेय भी प्रो. उडुप्पा को ही जाता है। मेडिसिन संकाय प्रमुख प्रो. एसके सिंह ने प्रो.उडुप्पा के कार्य व योगदान के लिए उन्हें बीएचयू के दूसरे मालवीय की संज्ञा दी। कहा कि शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्ला खां एक कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि ये निमंत्रण प्रो. के. एन. उडुप्पा की ओर से आया है तो उस्ताद ने हामी भर दी। कार्यक्रम में प्रो. श्रीधर द्विवेदी, प्रो.एसएम तुली, पद्मश्री प्रो.आरएच सिंह, प्रो. आरपी तिवारी, प्रो. सरोज गुप्ता, पद्मश्री प्रो. चूड़ामणि गोपाल, प्रो. अभिमन्यु कुमार, प्रो.टीएम महापात्रा, प्रो.केएन अग्रवाल आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed