{"_id":"5d8ccd8b8ebc3e01506eebb8","slug":"patna-mathura-express-stood-for-a-quarter-of-an-hour-due-to-engine-failure-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: पटना-मथुरा एक्सप्रेस का इंजन फेल, सवा घंटे तक यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: पटना-मथुरा एक्सप्रेस का इंजन फेल, सवा घंटे तक यात्री रहे परेशान
Thu, 26 Sep 2019 08:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के गाजीपुर जिले के भदौरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की आधी रात में करीब साढ़े बारह बजे डाउन मथुरा-पटना एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन मुख्य लाइन पर खड़ी हो गई। बाद में दूसरा इंजन मंगा कर गाड़ी से जोड़ उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इस बीच करीब सवा घंटे तक परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
दिलदारनगर से पटना को जा रही मथुरा-पटना एक्सप्रेस जैसे ही भदौरा स्टेशन के पास पहुंची कि अचानक इंजन फेल हो गया। ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। कुछ देर तक चालक उसे ठीक करने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब नहीं हुआ तो उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर तथा दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी।
विज्ञापन
इसके बाद दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन को मौके पर भेजा गया। उधर पटना-मथुरा एक्सप्रेस को रात में 01:45 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच करीब सवा घंटे तक परिचालन बंद रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे अन्य स्टेशनों पर तथा रेड लाइन सिग्नलों पर महानंदा एक्सप्रेस, पुणे पटना एक्सप्रेस, कामाख्या धाम एक्सप्रेस, दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस इत्यादि खड़ी रही। इस संबंध में परिचालन निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मथुरा-पटना एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से सवा घंटा तक डाउन लाइन का परिचालन बाधित रहा।