{"_id":"6431836b1d7f262a130d7139","slug":"patients-will-get-better-facilities-will-not-have-to-run-varanasi-news-c-20-vns1013-145519-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, नहीं करनी होगी भागदौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, नहीं करनी होगी भागदौड़
विज्ञापन
फोटो
महानिदेशक स्वास्थ्य ने सरकारी अस्पतालों में जानी सुविधाओं की हकीकत
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. लिली सिंह ने शनिवार को सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। जिला महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही शिवपुर सीएचसी में इमरजेंसी, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, दवा केंद्र आदि को देखा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, इससे उनको भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचने के बाद डॉ. लिली सिंह ने पहले अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद सुविधाओं की हकीकत जानने अस्पताल निकल पड़ीं। सबसे पहले मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज, जांच और भर्ती के बाद मिलने वाली सुविधाएं देखीं। इसके बाद वार्डों में जाकर मरीजों से भी बातचीत की। एसआईसी डॉ. एसपी सिंह से उन्होंने सुविधाओं की नियमित निगरानी, 24 घंटे इमरजेंसी में बेहतर जांच, इलाज की व्यवस्था, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचकर वार्डों में भर्ती गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों के इलाज की जानकारी ली। इस दौरान एसआईसी डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. आरएन सिंह, डाॅ. ओपी राय, डॉ. एसएस कन्नौजिया, डॉ. सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
बीएसएल लैब, रोग नियंत्रण केंद्र की ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को शिवपुर में बनने वाली जिस राष्ट्रीय रोग नियंत्रण की क्षेत्रीय शाखा और पिंडरा में बनने वाले बीएसएल लैब का शिलान्यास किया था, उसके बारे में भी महानिदेशक ने जानकारी ली। सीएचसी शिवपुर में निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस दिशा में हो रही प्रगति के बारे में बातचीत की। इस दिशा में जो भी औपचारिकताएं हैं उसे नियमानुसार जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।