{"_id":"617070573c3e1b75e37cca08","slug":"patients-getting-treatment-between-the-dampness-and-cracks-on-the-walls-varanasi-news-vns618330389","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर सीलन और दरारों के बीच इलाज करा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर सीलन और दरारों के बीच इलाज करा रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में वार्डों की दशा इन दिनों बेहद खराब है। दीवारों में सीलन आ गई है। कई जगहों पर प्लास्टर टूटकर बेड पर गिर रहे हैं। प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को इस तरह की स्थिति केवल एक नहीं बल्कि कई जगहों पर देखने को मिली। रखरखाव में लापरवाही इसके पीछे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। ओपीडी में रोज 200 से 300 महिलाएं शहरी और ग्रामीण इलाकों से आती हैं। जांच, परामर्श के बाद कुछ महिलाओं को भर्ती भी करना पड़ता है। इस समय पुराने ऑपरेशन थिएटर के पास जहां प्रसव से पहले गर्भवती महिलाओं को भर्ती जाता है, वहां स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां दीवारों पर सीलन के साथ-साथ कुछ जगहों पर दरारें भी दिख रहीं। पास में ही बेड पर मरीज भर्ती है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई अनहोनी हो सकती है।
एमसीएच विंग में नहीं शुरू हुई भर्ती
महिला अस्पताल परिसर में बने 100 बेड के एमसीएच विंग में अभी तक भर्ती की सुविधा नहीं शुरू हो सकी है। छह अक्तूबर से ओपीडी में मरीज देखे जा रहे हैं, लेकिन भर्ती कब से शुरू होगी, इस बारे में कोई तिथि निर्धारित नहीं है। पीपीपी मॉडल पर चलने वाले विंग के लिए बेड सहित अन्य जरूरी सामान भी मंगा लिए गए हैं।
वार्डों के जीर्णोद्धार के लिए सीएमओ कार्यालय को पत्र लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही नियमानुसार काम शुरू कराया जाएगा। इसमें सीलन खत्म करने, प्लास्टर सही करने जैसे काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
- डॉ. लिली श्रीवास्तव, एसआईसी, महिला अस्पताल