फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger stonning on train due to train stop on platform

ट्रेन लेट होने से नाराज यात्रियों ने पूर्वा एक्सप्रेस पर किया पथराव, एक यात्री का सिर फूटा

Tue, 12 Jun 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 12 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Passenger stonning on train due to train stop on platform
सिकंदराबाद से दानापुर जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से सोमवार की शाम वरुणा स्टेशन पर खड़ी ही गई। बहुत देर तक मरम्मत न होने से यात्री नाराज हो गए।
विज्ञापन


तभी उधर से हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस पर नाराज यात्रियों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के सभी एसी कोच के शीशे टूट गए जबकि स्लीपर में सवार एक यात्री जख्मी हो गया। ट्रेन के मुग़लसराय पहुंचने पर यात्री का प्राथमिक उपचार किया गया और कांच की मरम्मत की गई।
विज्ञापन


सिकंदराबाद से दानापुर जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से सोमवार की शाम बिहार के बक्सर के आगे वरुणा स्टेशन पर खड़ी ही गई।

इसी दौरान शाम छह बजे पूर्वा एक्सप्रेस उधर से गुजरी। नाराज यात्रियों ने पूर्वा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर से ट्रेन के एसी कोच संख्या बी1, बी2, बी3 के खिड़की की कांच टूट गए वहीं स्लीपर कोच एस3 में सवार अब्दुल लतीफ का सिर फुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8 बजकर 40 मिनट पर मुग़लसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ ने टूटे कांच की जगह प्लास्टिक आदि लगाकर मरम्मत की। वहीं डॉक्टरों की टीम ने घायल यात्री का उपचार किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed