फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger condition worsens in plane Flight going to Jaipur diverted to Varanasi landed at babatpur airport

विमान में यात्री की हालत खराब: जयपुर जा रही फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, एयरपोर्ट पर उतारा गया; मरीज रेफर

Thu, 19 Jun 2025 10:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 10:21 PM IST
सार

विमान को वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दाैरान तीन अन्य यात्री भी उतर गए। अन्य यात्रियों काे दिक्कत हुई। विमान 175 यात्रियों को लेकर रात 9:55 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
Passenger condition worsens in plane Flight going to Jaipur diverted to Varanasi landed at babatpur airport
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: गुरुवार की रात एक आपात स्थिति में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 114 को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान कोलकाता से जयपुर जा रहा था, लेकिन यात्रा के दौरान एक वृद्ध महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते फ्लाइट को रात्रि 8:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन


विमान में कुल 179 यात्री और एक बच्चा सवार थे, जिसमें एक वृद्ध महिला कुसुम जैन की तबीयत खराब हो गई। एयरपोर्ट पर उतरते ही मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। उनके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य यात्रियों ने भी विमान से उतरने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


आपात लैंडिंग के चलते कुछ समय के लिए यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि विमान बाद में 175 यात्रियों को लेकर रात 9:55 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यात्री की स्थिति को देखते हुए तुरंत मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट कर विमान एयरपोर्ट पर उतारा था और विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed