{"_id":"5c1bdb49bdec225697310e54","slug":"passenger-can-not-get-ticket-then-booked-full-flight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब! सीट नहीं मिली तो बुक कराया पूरा हवाईजहाज, बैंकॉक से बनारस पहुंचा से खाली विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! सीट नहीं मिली तो बुक कराया पूरा हवाईजहाज, बैंकॉक से बनारस पहुंचा से खाली विमान
Fri, 21 Dec 2018 11:34 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
थाईलैंड के पर्यटकों के एक दल को वापसी में किसी प्लेन में जगह नहीं मिल रही थी, तो उन्होंने बैंकॉक से वाराणसी आने वाली एक फ्लाइट की सभी सीटें ही बुक कर लीं और विमान को बैंकॉक से वाराणसी खाली ही आना पड़ा। सबसे खास बात ये रही कि विमान के ग्राउंड के लिए एयर एशिया का ग्राउंड स्टाफ भी बैंकॉक से आया था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
Trending Videos
बाबतपुर एयरपोर्ट
बाद में वही विमान वाराणसी से 143 यात्रियों को लेकर वापस रवाना हुआ। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयर एशिया का विमान स्वर्णभूमि एयरपोर्ट से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को पहुंचा। विमान में बैंकॉक से वाराणसी आने वाला कोई यात्री नही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
air asia
थाईलैंड से पर्यटकों का एक दल वाराणसी भ्रमण के लिए दो दिन पहले आया था, लेकिन वापसी में किसी विमान में टिकट न मिलने के कारण ये दल परेशान हो रहा था। इसके बाद उन्होंने पूरा विमान ही बुक करा लिया।
air asia
एयर एशिया का विमान एफडी 8905 गुरुवार को अपने पूर्व निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व दोपहर 1:45 बजे पहुंचा फिर यही विमान एफडी 8906 बनकर अपने निर्धारित समय से आधा घंटा की देरी से दोपहर बाद तीन बजे 143 यात्रियों को लेकर बैंकॉक के लिए रवाना हुआ।
एयर एशिया ऑफर
एयर एशिया के स्टाफ ने एयर इंडिया के कर्मचारियों के सहयोग से विमान की हैंडलिंग कराई। एयर इंडिया के स्थानीय कमर्शियल मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि एयर एशिया का नान शेड्यूल विमान गुरुवार को आया था, जो वाराणसी से 143 यात्रियों को लेकर बैंकॉक के लिए रवाना हुआ।
एयर इंडिया
मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 695 तथा वाराणसी से मुंबई जाने वाली एआई 696 आपरेशनल कारणों से निरस्त रही। विमान से मुंबई से आने वाले यात्री लखनऊ आने वाले विमान एआई 625 से वाया लखनऊ होकर वाराणसी पहुंचे। वहीं वाराणसी से मुंबई जाने वाले यात्री लखनऊ से मुंबई जाने वाले विमान एआई 626 से मुंबई रवाना हुए।