फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger can book government hotel and guest house along railway ticket on irctc

आईआरसीटीसी यात्रियों को देने जा रहा कई सुविधाएं, टिकट बुक करने के साथ चुन सकेंगे अपना पसंदीदा होटल-गेस्ट हाउस

Mon, 21 Jun 2021 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Jun 2021 04:36 PM IST
सार

रेलवे आईआरसीटीसी की ओर से जून माह के अंत तक सरकारी होटलों की बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए लोकल स्तर पर किराया तय किया जा रहा है। जिसकी इसी सप्ताह रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Passenger can book government hotel and guest house along railway ticket on irctc
आईआरसीटीसी

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्टेशनों पर बढ़ रहे यात्रियों के दबाव और होटल और रेस्टोरेंट की किल्लत को दूर करने के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन) ने एक नया कदम उठाया है। यात्री अब चाहें तो आईआरसीटीसी से कैटरिंग और यात्री टिकट बुकिंग के साथ सरकारी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस के अलावा पर्यटन सुविधाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ आपको इस माह के अंत से मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की ओर से टूरिस्ट बंगलों (पर्यटक आवास गृह) सहित कैटरिंग आदि की सुविधा इस माह के अंतिम सप्ताह से शुरू की जाएगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर बुकिंग के लिए इसी सप्ताह में किराए का निर्धारण और सुविधाओं की सूची तैयार कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


यह बातें लखनऊ आईआरसीटीसी के ट्यूरिज्म मैनेजर एएस पांडेय ने बताई हैं। इसके पहले वाराणसी में आने वाले पर्यटकों को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी के द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed