फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   paryavaran kumbh in varanasi before mahakumbh cm yogi held meeting

महाकुंभ से पहले काशी में होगा पर्यावरण कुंभ, 176 देशों के साढ़े तीन हजार प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Thu, 27 Sep 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
paryavaran kumbh in varanasi before mahakumbh cm yogi held meeting
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में - फोटो : अमर उजाला
अगले साल इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ से पहले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आगामी एक व दो दिसंबर को पर्यावरण कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस पर्यावरण कुंभ में साढ़े तीन हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस कुंभ की मेजबानी काशी विद्यापीठ करेगा। इसके साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय इसमें सहयोगी भूमिका में रहेंगे। कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को काशी विद्यापीठ में अधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस पर्यावरण कुंभ के जरिये हम विश्व को पर्यावरण रक्षा से संबंधित सनातन परंपरा का संदेश देंगे। इसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से देश भर के पर्यावरणविद व पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों को आमंत्रित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश भर में पांच कुंभ आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


काशी में पर्यावरण कुंभ, वृंदावन में मातृ शक्ति कुंभ, लखनऊ में युवा कुंभ अयोध्या में सामाजिक समरसता कुंभ और प्रयाग में नेत्र कुंभ। उन्होंने कहा कि नासिक व उज्जैन में हुए कुंभ को कुछ लोगों ने दुष्प्रचार कर दलित, महिला व प्रकृति विरोधी बताया। महाकुंभ के पूर्व इन वैचारिक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कुंभ सामाजिक समरसता का संदेश देता है। कुंभ ऐसा पर्व है जिसमें किसी को न्योता नहीं दिया जाता। भारतीय दर्शन में बुराइयों को हरने के लिए कुंभ होता है। दुख-दर्द, समस्या के निदान के लिए लोग कुंभ में जाते हैं। ये सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है। मुख्यमंत्री का स्वागत कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने किया।

महाकुंभ के लिए 17 हजार करोड़ का बजट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इलाहाबाद में 2019 में लगने वाले महाकुंभ में केंद्र सरकार 17 हजार करोड़ रुपये का बजट खर्च कर रही है। 176 देशों के प्रतिनिधि इसमें आ रहे हैं। मेले का आयोजन 32 हजार हेक्टेयर में होगा। कुंभ में स्थान विस्तार के साथ सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। कुंभ मेला प्लास्टिक रहित व इको फ्रेंडली होगी।


बैठक में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा, रजिस्ट्रार डॉ. एसएल मौर्य, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अजीत शुक्ला, राज्यमंत्री पर्यावरण कुंभ आयोजित समिति के सदस्य दीनदयाल, विजय मित्तल, प्रो. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed