फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   party workers on strike about to related EVM security in chandauli

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पूर्वांचल में पूरी रात मचता रहा हंगामा

Tue, 21 May 2019 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
party workers on strike about to related EVM security in chandauli
ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा करते पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के कई जिलों में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा हुआ। कहीं ईवीएम बदलने, तो कही अतिरिक्त ईवीएम की खबरें सुनने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान कांग्रेस, सपा-बसपा के नेता और कार्यकर्ता पूर्वांचल के कई जिलों में ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम पहुंच गए। इस दौरान कई जिलों से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


गाजीपुर में सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी समर्थकों के साथ मंडी में स्ट्रांग रूम के सामने धरने पर बैठ गए। घोसी संसदीय क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी के 50 से ज्यादा समर्थक मऊ में स्ट्रांग रूम पहुंच गए। यहां हंगामा करने पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। वाराणसी में भी एजेंटों को हटाने पर कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे अफजाल अंसारी 

 

चंदौली जिले के नवीन मंडी परिसर में सोमवार शाम एक वाहन से अतिरिक्त ईवीएम पहुंचने की सूचना पर हड़कंप मच गया। प्रशासन उसे स्ट्रांग रूम के पास बने अतरिक्त कक्ष में रखने जा रहा था, इसे लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और नेता धरने पर बैठ गए।

एक वाहन पर ईवीएम पहुंचने और स्ट्रांग रूम में रखे जाने की सूचना पर सपा-बसपा गठबंधन संग कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के नेताओं की भीड़ जुट गई। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव की अगुवाई में आक्रोशित भीड़ ने मिनी ट्रक पर लादकर आए 35 ईवीएम को हटाने की मांग की और धरने पर बैठ गए।

बाद में डीएम के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह लोग माने और सकलडीहा से आई ईवीएम को फिर से वहीं वापस करदिया गया। मौके पर पहुंचे डीएम नवनीत सिंह चहल ने प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ ईवीएम को रिप्लेश करने के लिए रिजर्व में मशीनें रखी जाती हैं। उन्हीं ईवीएम को सकलडीहा से मंगाया गया है लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था।

मिज़ार्पुर के कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने स्ट्रांग रूम में अतिरिक्त ईवीएम रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेक्षक ललित दास से शिकायत की है कि पॉलिटेक्निक स्ट्रांग रूम परिसर में तीन सौ अतिरिक्त ईवीएम रखे गए हैं। कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न लग गया है। निष्पक्ष मतगणना के लिए अतिरिक्त ईवीएम हटाने की मांग की गई है।

मऊ में ईवीएम को बदलने की अफवाह पर सोमवार रात साढ़े दस बजे मंडी परिषद में बने स्ट्रांगरूम पर पहुंचे सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के 50-60 समर्थकों के हंगामा करने पर पुलिस ने पीटा और खदेड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसपी सुरेंद्र बहादुर मौके पर पहुंच गए। डीएम का कहना है कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए पार्टी के दो लोगों को बतौर एजेंट रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed