फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parties involved in helping independents amid doubts in panchayat elections n Varanasi

वाराणसी: पंचायत चुनाव में संशय के बीच निर्दलीयों को साधने में जुटी पार्टियां

Mon, 10 May 2021 10:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 May 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Parties involved in helping independents amid doubts in panchayat elections n Varanasi
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर संशय है। इन सबके बीच पार्टियां निर्दलीयों को साधने में जुटी है। सभी पार्टियां जीतने वाले उम्मीदवार पर दांव लगा रही हैं। उधर पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने साफ कहा है कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव कराने का फिलहाल सरकार का कोई इरादा नहीं है। पहले कोविड पर नियंत्रण करना होगा।

विज्ञापन


इधर सपा और भाजपा चुनावी गणित बैठाने में लगे हैं। कई उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी से संपर्क कर रहे हैं। 

दरअसल वाराणसी में जिला पंचायत की 40 सीटें हैं । इनमें से एक सीट पर प्रत्याशी की मौत हो गई है। जिसके चलते यह रिक्त हो गई है। जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 प्लस वन के जादुई आंकड़े को प्राप्त करना है। इस नाते 21 से 25 सदस्यों को अपने पाले में करने की मुहिम शुरू हो गई है। सभी पार्टियों की नजर निर्दलीयों पर है। क्योंकि 40 में से 11 निर्दलीय जीते हैं। जिस पार्टी को इनका समर्थन होगा।
विज्ञापन


उस पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि हम अपनी पूरी तैयारी में लगे हैं । जैसे ही तारीख की घोषणा होगी। उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जाएगा। भाजपा हार के डर से चुनाव को टाल रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि शासन संगठन के निर्देश पर अगला कदम उठाया जाएगा। फिलहाल हम लोगों के पास चुनाव के लिए कई लोगों के आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed