आइए दौड़े: स्वच्छ-स्वस्थ काशी के लिए मैराथन में दौड़ेंगे प्रतिभागी, ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन; QR करें स्कैन
Marathon in Kashi: काशी के पर्यावरण के लिए अमर उजाला की ओर से इस मैराथन का आयोजन होगा। इसमें काशीवासियों से हिस्सा बनने की अपील की गई है। इसका रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आइए दौड़े काशी के लिए एक नए जोश और अच्छे स्वास्थ्य के साथ। अमर उजाला की ओर से स्वच्छ काशी-स्वस्थ काशी मैराथन 18 मई को होगा। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सुबह 5.30 बजे प्रतिभागियों को 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसमें पंजीकरण निशुल्क है।
खास बात यह है कि महिला और पुरुष दोनों वर्ग में तीन विजेताओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। अमर उजाला के मैराथन का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता के साथ ही सामाजिक जागरूकता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
अगर आप भी मैराथन का हिस्सा होना चाहते हैं तो पंजीकरण करवाकर पूरे परिवार के साथ भागीदारी कर सकते हैं। प्रतिभागी दीक्षांत लॉन से निकलकर मेन गेट होकर जगतगंज की ओर से आगे जाएंगे। फिर वापस दीक्षांत लॉन में ही मैराथन खत्म होगी।
महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार में 11000, द्वितीय पुरस्कार 5100 और तृतीय पुरस्कार में 2100 रुपये की धनराशि दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9675501128 और 9125859586 पर संपर्क किया जा सकता है।
इनका रहेगा विशेष सहयोग
मैराथन में नगर निगम के साथ ही कैटजी, अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया, एसएसबी इंफ्रा, माइक्रोटेक कॉलेज के साथ ही उदय बजाज, गणपति आटो, शौर्य न्यूरोलॉजी सेंटर और एसएमएस वाराणसी का विशेष सहयोग है।