फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Part of the house of great poet Jaishankar Prasad will soon be demolished, 15 new houses demolished

Dalmandi Varanasi: जल्द टूटेगा महाकवि जयशंकर के घर का हिस्सा, 15 नए मकान तोड़े; सुरक्षा में लगे 300 पुलिसकर्मी

Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत रविवार को बुलडोजर और हथौड़े से 15 मकानों के हिस्से ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई और सुरक्षा व्यवस्था में करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन के अनुसार जल्द ही महाकवि जयशंकर प्रसाद के पैतृक भवन का प्रभावित हिस्सा भी हटाया जाएगा।

विज्ञापन
Part of the house of great poet Jaishankar Prasad will soon be demolished, 15 new houses demolished
दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Dalmandi Varanasi: दालमंडी में महाकवि जयशंकर प्रसाद के मकान की एक दीवार और उसका कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसके पहले बकरीद के बाद शनिवार को 15 नए और 3 पुराने मकानों को हथौड़े और बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई की गई। रविवार को वीडीए की ओर से चिह्नित 14 नए मकानों को भी तोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। तोड़फोड़ के दौरान दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई। संकरे और खतरनाक स्थानों पर मजदूरों की मदद से हथौड़े से भवन तोड़े गए। जहां पर्याप्त जगह मिली, वहां बुलडोजर का उपयोग किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आरएएफ की टीम के साथ पुलिस बल तैनात रहा। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन से की गई, ताकि सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। 

विज्ञापन

प्रशासन ने चिह्नित भवनों को तोड़ने के साथ मलबा हटाने का काम भी तेज कर दिया है, ताकि सड़क चौड़ीकरण परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके। मजदूर भवनों को गिराने और मलबा हटाने में जुटे रहे। बुलडोजर और मजदूरों की मदद से दीवारों एवं पुराने ढांचों को ध्वस्त किया गया। 

आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रतिदिन करीब सात घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है और सभी प्रभावित भवनों को नियमानुसार हटाया जाएगा। 

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्रवाई प्रशासनिक नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जा रही है। उधर, नगर निगम की ओर से क्षेत्र में नए सिरे से जर्जर भवनों का सर्वे किया जा रहा है, ताकि बारिश से पहले उन्हें तोड़ा जा सके।

विज्ञापन

  • ब्रिटिश काल का ताज होटल भी तोड़ा जाएगा
  • मुसाफिर खाना पहले ही तोड़ा जा चुका है।
  • तोड़फोड़ वाले स्थल से शहनाई के जादूगर भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर की दूरी 200 मीटर 
  • वीडीए की ओर से चिह्नित 14 मकानों को आज तोड़ा जाएगा
  • कुल 181 भवनों के अलावा 6 मस्जिदें 
  • अब तक 112 भवनों को तोड़ा गया
  • 150 से अधिक भवनाें की रजिस्ट्री
  • संगीत के 21 घरानों के बीच बनारस घराना से जुड़े कई लोगों के मकान टूटे 
  • तबलावादक लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ लच्छू महाराज की हवेली भी है। जो फिल्म अभिनेता गोविंदा की ननिहाल है। 
  • अभिनेता सुनील दत्त की ससुराल इसी दालमंडी में है।  
  • हकीम काजिम अली मकान के इमामबाड़े वाला हिस्सा तोड़ा
विज्ञापन

दालमंडी में जयशंकर प्रसाद का एक भवन है। उसकी एक दीवार और मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा। अब तक 112 भवनों पर कार्रवाई की गई है। सड़क बनाने का काम जून में होगा। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed