Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   parmanand Stadium now medals coming from countries like China and Thailand in varanasi

UP News: कभी था छोटा सा मैदान, अब यहां चीन, थाईलैंड जैसे देशों से आ रहे मेडल; सुमन-नैना ने बढ़ाया मान

Fri, 28 Nov 2025 06:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 06:24 AM IST
सार

Varanasi News: इस मैदान में तीन साल के कड़े अभ्यास के बाद 2025 में तीन लड़कियों ने विदेशों में हैंडबॉल के अंतरराष्ट्रीय मैच में काशी और भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, 10 लड़कियां राष्ट्रीय खेल का हिस्सा रहीं हैं।

विज्ञापन
parmanand Stadium now medals coming from countries like China and Thailand in varanasi
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Parmanandpur Mini Stadium Varanasi: काशी का परमानंदपुर मिनी स्टेडियम एक समय गांव का छोटा सा मैदान कहा जाता था। आज यहां प्रैक्टिस करने वालीं मजदूर-किसानों की बेटियां चीन, थाईलैंड, बहरीन, उज्बेकिस्तान जैसे देशों में खेलकर भारत को मेडल दिला रहीं हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। 

विज्ञापन


यहां चार दिन पहले ही थाईलैंड हैंडबॉल गेम में सिल्वर मेडल जीत चुकीं सुमन यादव 28 नवंबर के बाद बनारस लौटेंगी। अभी वह थाईलैंड में आईएचएफ एशिया कप ट्रॉफी में हिस्सेदारी कर रही हैं। ये गेम दो भाग में 17 से 22 नवंबर और 24 से 28 नवंबर के बीच होगा। सुमन के अलावा यहां से प्रैक्टिस कर निकलीं नैना यादव ने चीन में मोस्ट वेल्यूबल प्लेयर का खिताब जीता। 
विज्ञापन


चीन और थाईलैंड में उनको भारतीय टीम का उप कप्तान भी बनाया गया है और वह बहरीन तक खेलने पहुंची हैं। इसी मैदान से प्रैक्टिस कर निकलीं कोमल राजभर ने भी इसी साल उज्बेकिस्तान और चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहां पर प्रैक्टिस कराने वालों का दावा है कि यह यूपी का इकलौता ग्राउंड है जहां से तीन इंटरनेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हर अगले साल बढ़ता गया लेवल
जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर परमानंदपुर एक समय गांव था। दो साल पहले नए परिसीमन में नगर निगम क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। वर्ष 2020 में डॉ. एके सिंह और उनकी टीम ने किसान, मजदूर, पेंटर और राज मिस्त्री की छह बालिकाओं को हैंडबॉल का प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया था। धीरे-धीरे बालिकाओं की संख्या 20 तक पहुंच गई। 

वर्ष 2023 से यहां की बालिकाओं ने प्रदेश स्तर पर खेलना शुरू किया। पहले वाराणसी मंडल की टीम प्रदेश चैंपियन बनी। वर्ष 2024 से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम की बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर और 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने लगीं। यहां अभ्यास करने वाली रेशमा यादव, प्रीति यादव, सताक्षी पटेल, काजल पटेल, शिवांगी पांडेय, प्रीति पटेल और स्नेहा चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर कई मैच जीते हैं।

सभी को मिलता है निशुल्क प्रशिक्षण
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम के प्रबंधक डॉ. एके सिंह ने बताया कि उनके यहां 40 से ज्यादा बालिकाएं निशुल्क हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं खेल के माध्यम से समाज के मुख्य धारा में आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed