फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parent teacher meeting will be held in primary schools

प्राथमिक स्कूलों में होगी पैरेंट-टीचर मीटिंग, अध्यापकों को दिलाया जाएगा प्रशिक्षण

Sat, 13 Oct 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 13 Oct 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
Parent teacher meeting will be held in primary schools
बैठक करते कमिश्नर - फोटो : amar ujala
प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए मासिक अध्यापक- अभिभावक बैठक कराई जाएगी। यह निर्णय मंडलीय समीक्षा बैठक में वाराणसी मंडल के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने लिया। इसके अलावा उन्होंने मंडल के सभी जिलों के 10-10 अध्यापकों को बीएचयू में प्रशिक्षण दिलाने को भी कहा।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह ने आदर्श शिक्षक-मेधावी छात्र कार्यक्रम के जरिए जिले में कई स्तर पर प्रतियोगिता का सुझाव दिया। बैठक में 10 माह में कुपोषण रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


मंडलीय सभागार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युत योजना की समीक्षा में बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से ओडीएफ की नई तिथि 30 नवंबर तक की गई है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण पेयजल योजनाओं में ट्यूबवेल व डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पहले बनाएं और गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू करें। कमिश्नर ने कहा कि योजना, भवन आदि तेजी से पूर्ण कर जन उपयोग में लाना शुरू करें।

सीएमओ से प्रसव की रिपोर्ट मांगी

Parent teacher meeting will be held in primary schools
कमिश्नर दीपक अग्रवाल - फोटो : amar ujala
मुख्य वन संरक्षक केके पांडेय ने बताया कि वर्ष 2019 में मंडल में 1 करोड़ 22 लाख वृहद पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने पौधशाला, जमीन सहित अन्य माइक्रोप्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिला आश्रय गृहों में कोई पुरुष का प्रवेश नहीं होना चाहिए। सीएमओ से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निष्क्रिय आशा बहुओं की जगह नई नियुक्ति का निर्देश दिया है।

कमिश्नर ने राजस्व कार्यों की समीक्षा में आरटीओ को निर्देशित किया कि बिना परमिट कोई वाहन नहीं चलना चाहिए। बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह, गाजीपुर के बालाजी, जौनपुर अरविंद मलप्पा बंगारी एवं चंदौली नवनीत सिंह चहल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed