फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parcels will be loaded and unloaded at Lohta and Vyas stations

Varanasi News: लोहता और व्यास स्टेशन पर चढ़ाए व उतारे जाएंगे पार्सल

Thu, 01 Jun 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Parcels will be loaded and unloaded at Lohta and Vyas stations
विज्ञापन

रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर पार्सल की वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने का रोडमैप तैयार किया है। डीआरएम उत्तर रेलवे एसके सपरा ने बताया कि पार्सल ट्रेनें भीड़भाड़ वाले यात्री स्टेशन की बजाय लोहता और व्यास नगर में सामान चढ़ाएंगी और उतारेंगी। व्यास नगर और लोहता में गुड्स रखने के लिए शेड तैयार किया जाएगा। पार्सल और गुड्स ट्रेनें सीधे इन स्टेशनों पर भेजी जाएंगी। रेलवे ने श्रम उपलब्धता और संपर्क को ध्यान में रखकर किया है। रेलवे प्रशासन व्यापारियों से भी वार्ता करेगा। काशी स्टेशन के अलावा व्यासनगर स्टेशन की रिमॉडलिंग कराई जाएगी। गुड्स यार्ड में जाने वाली लाइन का दोहरीकरण होगा।
शिवपुर, लोहता और शाहगंज में ट्रेनों में भरा जाएगा पानी
कैंट स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग से पहले रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआरएम एस के सपरा ने बताया कि कैंट स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग के लिए मिलने वाले ब्लॉक के बाद ट्रेनों को दूसरे स्टेशन पर रोका जाएगा। ऐसे में उत्तर रेलवे के लोहता, शिवपुर और शाहगंज में ट्रेनों में पानी भरने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बताया कि शाहगंज के बाद अयोध्या में ट्रेनों में पानी भरने की व्यवस्था है। कैंट स्टेशन पर दो वॉशिंग लाइन बन चुकी है। दो और बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

क्रॉसिंग के पास बनेंगे अंडरपास
रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे शिवपुर और लोहता में पड़ने वाले क्रॉसिंग पर अंडरपास का प्रस्ताव तैयार है। मजूरी मिलते ही इसपर काम शुरू होगा। इसके बनने से सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी। ट्रेन आने पर फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगोदाम रोड पर लोको रनिंग स्टाफ का नया ठिकाना
कैंट स्टेशन के डीजल लॉबी में रनिंग स्टाफ का नया ठिकाना मालगोदाम रोड पर बनकर तैयार है। अधिकारियों का कहना है कि लोको रनिंग स्टाफ को ट्रेन संचालन से पहले डीजल लॉबी साइन इन और साइन आफ करने जाना होता था। इसमें काफी समय लगता था। समय बचाने और लोको स्टाफ की सुविधा के लिए बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed