फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paramedical Course Will Start in IMS BHU Varanasi, Research Cell Will be Formed Soon

वाराणसी: आईएमएस बीएचयू में शुरू होगा पैरामेडिकल कोर्स, जल्द होगा रिसर्च सेल का गठन

Tue, 24 Aug 2021 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Aug 2021 05:57 PM IST
सार

एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी हुआ करेगी। एम्स जैसी सुविधा के लिए गठित बीओजी की ऑनलाइन मीटिंग में फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Paramedical Course Will Start in IMS BHU Varanasi, Research Cell Will be Formed Soon
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्यवाही तेज हो गई है। एमसीएच विंग, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का संचालन शुरू हो गया है, विभाग स्तर पर कायाकल्प का काम भी चल रहा है। अब यहां पैरामेडिकल सेवाओं में बेहतरी के लिए पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को बोर्ड आफ (बीओजी) गर्वनर के चेयरमैन और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता में हुई बीओजी की मीटिंग में यह फैसला हुआ।

विज्ञापन


आईएमएस में एम्स जैसी सुविधाओं का समय-समय पर मूल्यांकन करने और अन्य कार्यों को लेकर बीओजी का गठन किया गया है। इसमें नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल को अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को ऑनलाइन मीटिंग में एम्स जैसी सुविधा मिलने की दिशा में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने विभागवार होने वाले कार्यों की प्रगति, आगे की योजनाओं आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि मीटिंग में नर्सिंग कॉलेज के अपग्रेडेशन के साथ ही यहां एमएससी नर्सिंग का कोर्स शुरू करने का निर्णय हुआ। इसके बाद एमएससी की पढ़ाई शुरू हो सकेगी। इसके अलावा रेडियोलॉजी, लैब टेक्नोलॉजी, रेडियोथिरेपी, डायग्नोसिस आदि में पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स की रूपरेखा बनाने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने संबंधी बिंदुओं पर भी मंथन हुआ। आईएमएस निदेशक ने बताया कि नए-नए विषयों पर शोध के लिए आईएमएस में रिसर्च सेल भी खोला जाएगा। फिलहाल डीन रिसर्च को सेल की जिम्मेदारी दी जाएगी। मीटिंग में फैसला होने के बाद अब इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगी। मीटिंग में स्थानीय स्तर पर मॉडर्न मेडिसिन, डेंटल और आयुर्वेद के डीन के साथ ही अन्य सदस्यों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed