फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Papers for the post of four mayors and 432 councilors were sold, one nominated

Varanasi News: चार महापौर और 432 पार्षद पद के पर्चे बिके, एक ने किया नामांकन

Wed, 12 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Papers for the post of four mayors and 432 councilors were sold, one nominated
नामांकन का पहला दिन
विज्ञापन

हेडिंग
- नामांकन पत्र लेने के बाद दी गई ऑनलाइन रिसीविंग, आयोग की वेबसाइट पर भी किया गया अपडेट
- नामांकन केंद्रों पर देखने को मिली अव्यवस्था, प्रिंटर के काम न करने से कर्मियों को कामकाज में हुई दिक्कत



माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। नामांकन के पहले चार महापौर और 432 पार्षद पद के लिए पर्चे बिके। वहीं शहर के 100 वार्डों में से सिर्फ एक वार्ड नंबर 36 चौकाघाट से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। महापौर पद के लिए पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। उधर गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक, सदस्य पद के लिए पांच पर्चे खरीदे गए। यहां भी किसी ने पर्चा नहीं भरा।

कलेक्ट्रेट सहित नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में नामांकन की तैयारियों में कर्मचारी पूरे दिन जुटे रहे। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को नामांकन स्थल से 200 मीटर पहले रोकने के लिए पुलिस बल तैनात थी। वरुणा पार जोन के नामांकन केंद्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने नामांकन पत्र लेने के बाद ऑनलाइन नामांकन की रिसीविंग दी। देर शाम तक इसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी कर दिया गया। कुछ केंद्रों पर अव्यवस्था भी देखने को मिली। कई जगहों पर प्रिंटर काम नहीं कर रहा था। इससे कामकाज में दिक्कत हुई। दशाश्वमेध, आदमपुर, भेलूपुर, कोतवाली जोन में भी नामांकन फार्म लेने के लिए भीड़ रही। नामांकन 17 अप्रैल तक होने हैं। 18 को नामांकन पत्रों की जांच, 20 को नाम वापसी, 21 को चुनाव चिह्न आवंटन, चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। पहले दिन चौकाघाट वार्ड से नेहा वर्मा ने नामांकन किया।
विज्ञापन


----

महापौर पद के लिए पर्चा लेने वालों के नाम

शमशेर खां, पंकज, संजीव (अनारक्षित)

सुनील सिंह (आरक्षित)

--

गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लेने वाले का नाम

दो सेट में गीता यादव (आरक्षित)

---

पार्षद पद के लिए

आदमपुर - 43 (अनारक्षित 4, आरक्षित 39)

भेलूपुर - 121 (अनारक्षित 70, आरक्षित 51)

दशाश्वमेध - 106 (अनारक्षित 30, आरक्षित 76)

कोतवाली - 16 (अनारक्षित 8, आरक्षित 8)

वरुणा पार - 196 (अनारक्षित 86, आरक्षित 110)

कुल - 432 (अनारक्षित 198, आरक्षित 284)

--------

गंगापुर नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए पर्चा वितरण

पांच ने लिया पर्चा (उषा देवी, प्रेमा देवी, रन्नो देवी, अरुण केसरी, बृजेश मौर्या)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed