फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Papa I want to live, but taunts won't let me live' teenager girl commits suicide leaving suicide note in ballia

'पापा मैं जीना चाहती हूं, लेकिन ताने मुझे जीने नहीं देंगे', किशोरी ने सुसाइड नोट छोड़कर की आत्महत्या

Thu, 17 Dec 2020 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Papa I want to live, but taunts won't let me live' teenager girl commits suicide leaving suicide note in ballia
डेमो - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किशोरी ने बुधवार की रात में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें मां-पापा से माफी मांगते हुए आत्महत्या के लिए मामा-मामी और एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि संबंधित युवक की वजह से दो और लड़कियां जान दे चुकी हैं।

विज्ञापन

साथ ही मामा-मामी को चेताया है कि आज से आपका बुरा वक्त शुरू होता है, यदि मेरे मां-पापा को कुछ कहा तो सोच लेना...। किशोरी के पिता ने नगरा थाने में अपने साले, उसकी पत्नी और गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी निवासी मनीष के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की उसी थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल है। ननिहाल में किसी उत्सव के दिन किशोरी ननिहाल गई थी। बुधवार को अपने गांव आई। रात में परिजनों के सो जाने के बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की लाश के पास तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है।

उसमें उसने अपनी मौत के लिए मामा-मामी और एक युवक को दोषी बताते हुए लिखा है कि मम्मी-पापा को कभी परेशान नहीं होने दूंगी। साथ ही मामा-मामी को खुश नहीं रहने दूंगी। यह भी लिखा है कि युवक की वजह से दो-दो लड़कियां अपनी जान दे चुकी हैं। किशोरी ने अपने सुसाइड नोट में युवक का नाम लेकर लिखा है कि तुम यदि मेरी बात मान गए होते तो मैं भी इस दुनिया में रहती।

नगरा थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संबंधित आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed