फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pankhuri pathak resign from samajwadi party

अब समाजवादी पार्टी की इस फ्रायरब्रांड प्रवक्ता ने भी दिया इस्तीफा

Sun, 30 Apr 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sun, 30 Apr 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
pankhuri pathak resign from samajwadi party
pankhuri pathak - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है। सपा की महिला शाखा की प्रमुख श्वेता सिंह के बाद अब सपा की फायरब्रांड प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भी इस्तीफा दे दिया है। पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक फैसला था। पंखुड़ी पाठक ने कहा कि वह फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगी। वहीं ट्विटर पर भाजपा में शामिल होने के ट्रोल किए जाने पर पंखुड़ी करारा जवाब दिया और कहा कि वह देश छोड़ देंगी लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाली 25 साल की पंखुड़ी पाठ का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है।  उनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक अभी ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। स्टूडेन्ट लीडर पंखुड़ी पाठक लंबे समय से समाजवादी पार्टी की छात्र सभा से जुड़ी थीं। साल  2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता।

उस समय इनकी उम्र करीब 18 साल थी।  उन्होंने 2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्याशि‍यों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ाया। दिल्ली में ये चर्चित छात्र नेता हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed